सुन्नी-लूहरी मार्ग 20 दिनों से बंद, आखिर किस अनहोनी का इंतजार कर रही सरकार

  • सुन्नी-लूहरी मार्ग 20 दिनों से बंद, आखिर किस अनहोनी का इंतजार कर रही सरकार
  • ग्रामीण भाजपा मंडल ने किया जोरदार प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

आपकी खबर, शिमला। 6 सितंबर, 2023

 

20 दिन बीत जाने के बाद भी सुन्नी-लूहरी सड़क मार्ग को बहाल नहीं किया गया। ग्रामीणों में इसको लेकर भारी रोष व्याप्त है। बुधवार को शिमला भाजपा ग्रामीण ने इसको लेकर सुन्नी चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया।

 

मंडल अध्यक्ष यशपाल ठाकुर, पूर्व प्रत्याशी रवि मेहता सहित कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को जमकर कोसा। उनका कहना है कि स्थानीय विधायक इस क्षेत्र के लोगों के साथ पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रहा है। उन्होंने कहा कि आखिर सरकार किस अनहोनी का इंतजार कर रही है।

 

उन्होंने हाल ही में कहा था कि जल्द ही इस मार्ग को दुरुस्त किया जाएगा। बावजूद इसके वही ढाक के तीन पात। क्षेत्र के किसानों की फसलें समय पर मंडियों तक नहीं पहुंच पा रही है। इससे भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। यहां जो वैकल्पिक मार्ग भी था, उसका पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। उस मार्ग पर भी खतरा ही बना हुआ है। इस मार्ग के बंद होने से सिराज की कई पंचायतें प्रभावित हो रही है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुन्नी बाजार में विरोध रैली निकाली और सुक्खू दुक्खू नहीं चलेंगे, के नारे भी लगाए।

तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते भाजपा के कार्यकर्ता।

इसके बाद कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार समीम मोहम्मद को ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान यशपाल ठाकुर, पूर्व प्रत्याशी रवि मेहता, योगराज ठाकुर, प्रमोद शर्मा, सुमित ठाकुर, रोशन वर्मा, भूपराम वर्मा, जितेंद्र भारद्वाज, संजय भारद्वाज, नारायण सिंह, गगन शर्मा, देवराज वर्मा, छविन्दर पाल, धर्म प्रकाश आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *