Saturday, July 27, 2024

हिमाचल कांग्रेस सरकार में बढ़ा कुप्रबंधन, जनता हुई परेशान : भाजपा

  • हिमाचल कांग्रेस सरकार में बढ़ा कुप्रबंधन, जनता हुई परेशान : भाजपा

 

आपकी खबर, शिमला। 21 सितंबर, 2023

 

हिमाचल भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, बिहारी लाल शर्मा और डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार फेल सरकार है। किसी भी तरफ नजर उठाकर देख लो तो इस सरकार की केवल मात्र खामियां ही नजर आएंगी, उपलब्धियां के नाम पर यह सरकार एक बहुत बड़ा शून्य है परंतु नाकामियों और खामियों की दृष्टि से यह सरकार विकास प्रतिस्पर्धा में प्रथम है।

 

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के कार्यकर्ता 25 सितंबर को शिमला में कांग्रेस सरकार को आईना दिखाएंगे, जोरदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस पार्टी की नाकामियों को एक-एक करके सामने लाएंगे और जिस प्रकार से जनता को इस सरकार से परेशानी हो रही है वह सभी के समक्ष लाएंगे।

 

भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस सरकार के सभी नेता झूठे हैं और केवल मात्र झूठ के भरोसे ही अपना कार्यकाल काट रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपने देखा होगा कि जब भी जनता, प्रशासन और समाज इस सरकार से प्रश्न पूछता है तो झूठ बोलने में यह लोग संकोच नहीं करते हैं।

 

उन्होंने कहा कि कुप्रबंधन की दृष्टि से यह सरकार सबसे प्रबल रूप से चल रही है, हिमाचल प्रदेश के 13 निगमों एवं बोर्डों इस समय घाटे में चल रहे हैं। इसमें सबसे अधिक हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड का घाटा 1809.60 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

 

इसके अलावा एच.आर.टी.सी. को 1707.11 करोड़ रुपए व वित्त निगम को 180.97 करोड़ रुपए का घाटा है। इन विभागों की भी वित्तीय स्थिति ठीक करने के लिए इस सरकार ने कुछ नहीं किया और राग गाती है कि हमारे पास पैसा नहीं है।

यह सरकार केवल मात्र रोने धोने की सरकार है और इस काम में सभी को पिछाड़ कर काम कर रही है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts