Saturday, July 27, 2024

हिमाचल में कानून व्यवस्था तार-तार, भोरंज की घटना पर कांग्रेस मौन क्यों : बिंदल

  • हिमाचल में कानून व्यवस्था तार-तार, भोरंज की घटना पर कांग्रेस मौन क्यों : बिंदल

 

आपकी खबर, शिमला। 16 सितंबर, 2023

 

हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था राम भरोसे चल रही है। मुख्यमंत्री सुक्खू के गृह जिले हमीरपुर में दिल दहलाने वाली घटना ने सभी को चौंका दिया है। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने यहां जारी बयान में कही।

बिंदल ने कहा कि चम्बा में जो नृशंस हत्याकांड हुआ, जिसमें एक दलित युवक की बेरहमी से हत्या करके टुकड़े करके नाले में फेंक दिया और पूरे प्रदेश में और पूरे देश में हिमाचल शर्मसार हुआ। न ऐसी घटना पहले कभी हुई न ही प्रभु करे कभी आगे हो। उसके बावजूद कांग्रेस की वर्तमान प्रदेश सरकार ने कोई सबक नहीं लिया। हजार धरने प्रदर्शन हुए परन्तु सरकार नहीं चेती।

भाजपा ने कहा कि चम्बा के बाद जिला सोलन निशाने पर आया जहां बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में दबंगों का राज हो गया।

 

दिन दिहाड़े बंदूकें लेकर और हवा में लहराते हुए फायरिंग करना आम बात हो गई। मामला यहीं नहीं रूका दो सगे भाईयों की नृशंस हत्या दिन दिहाड़े कर अपराधी नौ दो ग्यारह हो गए। बद्दी बरोटीवाला में कबाड़ माफिया और खनन माफिया पूरी सरकार पर हावी हो गया।

 

कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए जिला सिरमौर में ग्रामवासियों की कनपटी पर रिवालवर तानकर उन्हें मार देने की धमकी दी जाती है और खनन माफिया सिर चढ़कर बोलता है। इतना ही नहीं सरेआम पुलिस की पिटाई होती है, वर्दियां फाड़ दी जाती है और वन विभाग के अधिकारियों को सरेआम दौड़ाया जाता है परन्तु सरकार में बैठे प्रभावशाली कांग्रेसी नेता अपराधियों को संरक्षण देते हैं। जिला ऊना में, जिला कांगड़ा में अपराध का ग्राफ तेज गति से बढ़ता है।

बिन्दल ने कहा कि पिछले कल की हमीरपुर जिला के भोरंज की घटना दिल दहला देने वाली है, जिसमें एक साधारण ग्रामीण महिला के बाल काटे जाते हैं, मुंह पर कालिख पोथ कर उसे गांव में घुमाया जाता है और 15 दिन तक पुलिस मामले को दर्ज नहीं करती। धन्यवाद है मीडिया का जो मामला जनमानस के ध्यान में आता है अन्यथा इसे दबाने की भरपूर कोशिश हुई।

 

भाजपा ने कहा कि मणिपुर की घटना पर बड़े बड़े भाषण देने वाली कांग्रेस आज हमीरपुर में हुए अत्याचार पर मौन है। मुख्यमंत्री का जिला इस प्रकार की भयावह घटना का साक्षी बना है।

बिंदल ने कहा कि 9 महीने की कांग्रेस सरकार में कानून व्यवस्था तार तार हुई है। सरकारी संरक्षण में दादागिरी फल फूल रही है। कांग्रेस के नेताओं की आपसी खींचतान में प्रदेश की जनता पिस रही है। भारतीय जनता पार्टी उक्त सभी घटनाओं की और विशेषतौर पर हमीरपुर जिला में महिला के साथ हुए अत्याचार की कड़े शब्दों में निंदा करती है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts