Friday, May 17, 2024

आपदा में उठा सिर से मां का साया, सांसद प्रतिभा सिंह देंगी शादी का खर्च सारा

  • बादल फटने कि घटना में हुई मां की मौत पर सांसद प्रतिभा ने भरी हामी
  • सांसद प्रतिभा सिंह ने करसोग में आपदा प्रभावित क्षेत्रों पुन्नी, पोखी, महोग सहित गवालपुर का किया दौरा
  • प्रभावित लोगों से वार्ता कर आपदा से हुए नुकसान, राहत व पुनर्वास कार्यों का लिया जायजा

आपकी खबर, करसोग।

सांसद ने अपने करसोग दौरे के दूसरे दिन सबसे पहले करसोेग के पुन्नी गांव में हुई बादल फटने की घटना से प्रभावित लोगों से वार्ता कर उनका दुःख दर्द साझा किया। सांसद से प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को बादल फटने की घटना से प्रभावित परिवारों की मदद करने के निर्देश दिए। सांसद ने बादल फटने की घटना में नाले में आई बाढ़ में बह जाने से गांव की एक महिला नेसरी देवी पत्नी स्वर्गीय मीना राम की हुई दुःखद मृत्यु के चलते परिजनों से मिलकर अपना दुःख व्यक्त किया। सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रभावित परिजनों व गांव के लोगों को आश्वासन दिया की मृतक नेसरी देवी की बेटी की शादी का खर्चा करने में प्रभावित परिवार की मदद की जाएगी।
सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रभावित लोगों की समस्याएं सुनने के बाद अधिकारियों को पुन्नी गांव को जाने वाले सड़क मार्ग और गांव के लोकल रास्तों की मरम्मत करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस अवसर पर प्रभावित लोगों से वार्ता कर, उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन लोगों के मकान पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं और जो बेघर हो गए है उनके पुनर्वास के लिए प्रदेश सरकार के दिशानिर्देश के अनुसार, उन्हें बसाने के लिए उपयुक्त जगह चिन्हित कर उपलब्ध करवाई जाएगी। मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने आज करसोग विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित क्षेत्रों पुन्नी, पोखी, महोग, गवालपुर आदि क्षेत्रों का दौरा कर प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान, राहत व पुनर्वास कार्यो का जायजा लिया।इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी व कांग्रेस नेता महेश राज, कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष पृथ्वी सिंह नेगी, कांग्रेस प्रभारी रुपेश कंवर, एसडीएम करसोग कपिल तोमर, तहसीलदार कैलाश कौंडल और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts