Saturday, July 27, 2024

पूर्व मंत्री सुखराम ने शिमला ग्रामीण के 133 बूथों को दिया सशक्तिकरण का मूल मंत्र

  • पूर्व मंत्री सुखराम ने शिमला ग्रामीण के 133 बूथों को दिया सशक्तिकरण का मूल मंत्र
  • प्रदेश भाजपा मुख्यालय में हुई बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर कार्यशाला

आपकी खबर, शिमला। 5 अक्तूबर

शिमला। बूथ किसी भी पार्टी की नींव होता है। अगर हमारा बूथ मजबूत होगा तो कोई चुनाव बड़ा नहीं होगा। हम कांग्रेस की तरह फर्जीबाडे से चुनाव नहीं जीतते। भाजपा जो कहती है वो करती भी है।

यह बात वीरवार को पूर्व भाजपा सरकार में ऊर्जा मंत्री और वर्तमान में शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी सुखराम चौधरी ने कही। वे यहां आयोजित शिमला ग्रामीण के बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष यशपाल ठाकुर ने की।

चौधरी ने कहा कि हर बूथ पर भाजपा की सेवाभावी पहचान होनी चाहिए। इसके लिए छोटे-छोटे काम को लेकर वे जनता के बीच जाएं। उनके दुख और सुख के साथी बने। तभी मेरा बूथ सबसे मजबूत साकार होगा। जनता से जुडाव रखें। उन्होंने कहा कि 2024 में देश में मजबूत नेतृत्व देने के लिए पार्टी का हर कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर कार्य करें। हिमाचल से 4 सीटें जिताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत बनाएंगे।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है। इसी के अंतर्गत बूथ सशक्तिकरण अभियान पूरे प्रदेश भर में चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत संसदीय क्षेत्र, जिला, मंडल और बूथ को सशक्त बनाने के लिए पूर्ण रणनीति तैयार कर ली गई है।

 

बैठक में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष यशपाल ठाकुर, जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर, पूर्व विधायक रूपदास कश्यप, जिला विस्तारक संजीव कुमार, प्रमोद ठाकुर, किरण बावा, प्यार सिंह, संजू शर्मा, राजेश घई, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष कर्म चंद, मण्डल महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश मानक, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुमित ठाकुर सहित कार्यकारिणी के पदाधिकारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts