Saturday, July 27, 2024

भाजयुमो आनी के अध्यक्ष भूपेंद्र ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

  • भाजयुमो आनी के अध्यक्ष भूपेंद्र ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

 

आपकी खबर, आनी। 12 अक्तूबर

 

भारतीय जनता युवा मोर्चा के आनी मण्डल के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने आनी मण्डल कार्यकारिणी का विस्तार किया।

भूपेंद्र शर्मा ने आनी में बताया कि उन्होंने शीर्ष नेतृत्व के दिशा-निर्देशानुसार आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश भार्गव, युवामोर्चा के जिला अध्यक्ष, एपीएमसी के पूर्व चैयरमैन एवं पूर्व मण्डल अध्यक्ष अमर ठाकुर, भाजयुमो आनी के पूर्व अध्यक्ष वेद ठाकुर आदि के साथ मन्त्रणा करने बाद भाजयुमो आनी मण्डल कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें भजन सिंह भज्जी, ओम प्रकाश, विपिन ठाकुर, मान सिंह, जिया लाल, जितेंद्र चौहान,रणबीर सिंह

महामंत्री, संदीप चौहान,धर्मपाल नेगी को उपाध्यक्ष, काकू खाची,सचिव अरविंदर कुमार,सुनील ठाकुर, श्याम लाल कुक्कू, बबलेश ठाकुर, जय पाल,संदीप ठाकुर, सुभाष ठाकुर, विनय कुमार, दीपक ठाकुर को कोषाध्यक्ष, कार्यालय सचिव अतुल ठाकुर, मीडिया प्रभारी चमन शर्मा, सह मीडिया प्रभारी राकेश कुमार,अंकुर ठाकुर, रॉकी ठाकुर,दिनेश कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी आत्मा राम, सह सोशल मीडिया प्रभारी रणजीत ठाकुर, करतार ठाकुर, अजय राणा, मुख्य प्रवक्ता विक्रम ठाकुर सह प्रवक्ता सोनिका आजाद, अरुण सिंघा,शशि कांत, आशीष कुमार,तुला राम,मुकेश शर्मा, आईटी प्रभारी विनोद कुमार, आईटी सह प्रभारी अमर ठाकुर,खेम सिंह,प्रदीप कुमार को बनाया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य बनाये गए।

भूपेंद्र शर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए शीर्ष नेतृत्व को विश्वास दिलाया है कि वे मिलकर आनी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की मजबूती के लिए दिलजान से काम करेंगे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts