Saturday, July 27, 2024

सिराज उत्सव आयोजन में स्टार कलाकार एवं देश भर के पहलवान लेंगे भाग

  • सिराज उत्सव आयोजन में स्टार कलाकार एवं देश भर के पहलवान लेंगे भाग

 

  • 2 से 4 नवम्बर तक आयोजित होगा आनी का सिराज उत्सव लवी मेला

 

आपकी खबर, आनी। 5 अक्तूबर

जिला कुल्लू में आनी का सिराज उत्सव लवी मेला इस वर्ष 2 नवंबर से 4 नवंबर तक मनाया जाएगा। वीरवार को आनी के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में मेला कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता कमेटी अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा ने की। सिराज उत्सव मेला कमेटी के महासचिव शिवराज शर्मा ने सिराज उत्सव मेला 2022 में किये गये आयोजन बारे रिपोर्ट प्रस्तुत की और इस वर्ष 2023 में होने वाले आयोजन कार्य सूचना तैयार की।

बैठक में अध्यक्ष उपेंद्र कांत मिश्रा ने कहा की इस बार देवता शमशरी महादेव के सानिध्य में सिराज उत्सव नये रंग रूप भव्य आयोजन बेहतरीन कार्यक्रमों के साथ 2 नबंबर वीरवार को शुरु होगा जिसमें देवता शमशरी महादेव,देवता पनेवी नाग,देवता कुलक्षेत्र महादेव ओलवा,सहित देवता देवता शेषनाग कोट भझारी, देवता टकरासूनाग, देवता व्यास ऋषि को भी आमंत्रित किया गया है।

मेले का मुख्य आकर्षण 3 नबंबर शुक्रवार को आनी ब्लॉक की 5000 महिलाएँ लोकनृत्य में शामिल होंगी। जिसके लिए आनी ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों से महिला मंडलों को आमंत्रित किया गया है। 2 नवंबर वीरवार की रात्रि सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों, सहित शिमला मंडी, कुल्लू के गायको को मौका दिया जाएगा। जबकी 3 नवंबर शुक्रवार रात्रि स्टार नाईट में प्रदेश के स्टार कलाकार होंगे।

कलाकारों की सूची अगामी बैठक में जारी की जाएगी 4 नबंबर शनिवार को देशभर के 200 पहलवान कुश्ती(दंगल) प्रतियोगिता में भाग लेंगे। सिराज उत्स्व मेला आयोजन के लिए आयोजन कमेटी का गठन किया गया है।

दंगल प्रतियोगिता आयोजन कमेटी प्रभारी हुकम चंद चौधरी दयाल,भगवान दास, नरोत्तम ठाकुर,को बनाया गया मिश्रा ने कहा की मेला कमेटी जल्द स्थानीय प्रशाशन के साथ बैठक करेगी। मेला कमेटी ने देवता शमशरी महादेव सहित 6 देवी देवताओं को निमत्रण भेज दिया है। नगर पंचायत पार्षद शशि मोल्होत्रा,गुलाब ठाकुर ने भी सिराज उत्स्व मेला आयोजन बारे अपने अपने विचार प्रस्तुत किए। व्यापार मंडल आनी एवं अन्य सभी समाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाएं इस उत्सव में शामिल होंगे।

 

इस बैठक् में कमेटी अध्यक्ष उपेंद्र कांत मिश्रा,उपाध्यक्ष संतोष ठाकुर,महासचिव शिवराज शर्मा, सचिव महेंद्र ठाकुर, कोषध्यक्ष सत्यापाल ठाकुर, संचालन समिति प्रभारी सतपाल ठाकुर कुकू, धनीराम ठाकुर, नवल ठाकुर, शशि मल्होत्रा, गुलाब ठाकुर, किशोरी लाल शीली, देवराज, प्रधान ग्राम पंचायत बखनाऊ बॉबी ठाकुर, उर्मिला ठाकुर, उप प्रधान प्रताप ठाकुर डीम, कपिल, बंसीलाल, रमेश ठाकुर, नवनीत शर्मा, तारा चंद ठाकुर, हुकम चंद, देवेंद्र ठाकुर, ओम प्रकाश फौजी, बहादुर सिंह, एल आर अग्रवाल, ललित शर्मा आदि मेला कमेटी सदस्य उपस्थित थे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts