Saturday, July 27, 2024

हिमाचल की 22 लाख महिलाएं मांग रही अपने हक के 1500 रुपए : राजीव बिंदल

  • हिमाचल की 22 लाख महिलाएं मांग रही अपने हक के 1500 रुपए : राजीव बिंदल

 

  • बोले, कांग्रेस को हो गई है भाजपा को कोसने की आदत

 

आपकी खबर, शिमला। 24 अक्तूबर

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी सरकार को भाजपा को कोसने की आदत हो गई है। जब भी देखो मुख्यमंत्री और उनकी पूरी कैबिनेट केवल मात्र भाजपा को दोष देने में लगी है। भाजपा ने यह नहीं किया भाजपा ने वो नहीं किया, हम कांग्रेस पार्टी के नेताओं से यह पूछना चाहते हैं कि कांग्रेस सरकार का 10 महीने का कार्यकाल पूरा हो गया है और अभी तक कांग्रेस ने क्या किया वह जनता को बताओ। उसका एक व्हाइट पेपर जनता के समक्ष ले कर आओ।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की याददाश्त कमजोर हो गई है, वह भूल जाते हैं कि वह सत्ता में है ना कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता में है। केवल मात्र झूठ बोलकर और भारतीय जनता पार्टी को कोस कर आप बच नहीं सकते हैं।

 

हम आपको याद दिलाना चाहेंगे कि जब चुनाव चल रहा था तो आपने कितने वायदे जनता से किए थे, अभी तक हिमाचल प्रदेश की जनता इंतजार कर रही है कि वह वायदे पूरे कब होंगे। हिमाचल प्रदेश में 22 लाख महिलाएं आज की अपनी 1500 रुपए की गारंटी पूरी होने का इंतजार कर रही हैं। अगर आपने यह गारंटी पूरी करनी है तो आपको 4000 करोड़ रुपए का बकाया बहनों का चुकाना होगा। आज विजयदशमी का पावन पर्व है। आपको यह तोहफा तो बहनों को दे देना चाहिए।

 

भाजपा ने डीजल को सस्ता करने का काम किया, पर आपने उसे महंगा कर हिमाचल पर 1500 करोड रुपए का बोझ बढ़ा दिया। हिमाचल प्रदेश में आपकी सरकार ने बेरोजगारी बढ़ाने का काम किया। पहली कैबिनेट में एक लाख नौकरियां तो जनता भूल ही जाए। हम आपको याद चलना चाहेंगे कि आपने अभी तक हिमाचल प्रदेश में 10,000 लोगों को नौकरी से निकाल दिया है।

 

बिजली फ्री, गोबर खरीद, दूध खरीद जैसे वायदे कहां गायब हो गए, जनता यह जानना चाहती है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts