Friday, May 17, 2024

मौलिक अधिकारों का महत्व तभी जब अपने कर्तव्यों को समझें : यशपाल ठाकुर

  • मौलिक अधिकारों का महत्व तभी जब अपने कर्तव्यों को समझें : यशपाल ठाकुर

आपकी खबर, शिमला। 26 नवंबर

शिमला ग्रामीण के अलग-अलग क्षेत्रों में रविवार को संविधान दिवस आयोजित हुआ। ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष यशपाल ठाकुर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परगना चौथा के ग्राम केंद्र देवला ठेला में कार्यक्रम हुआ। इससे पहले प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी।

उन्होंने बताया कि वर्ष 1949 में भारत के संविधान को अंगीकार किए जाने के उपलक्ष्य में 2015 से 26 नवंबर के दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इससे पहले इस दिन को कानून दिवस के रूप में मनाया जाता था।

उन्होंने कहा कि मौलिक अधिकारों का महत्व तभी है, जब हम अपने कर्तव्यों को भली भांति समझें और उनका पालन करें। इस दौरान संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 125वीं जयंती मनाई गई और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

बैठक में जिला विस्तारक संजीव कुमार, मंडल अध्यक्ष यशपाल ठाकुर, युवा मोर्चा ग्रामीण अध्यक्ष सुमित ठाकुर, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश मानक, हिमरी ओगली बीडीसी सदस्य शिवानी ठाकुर, ठेला देवला बीडीसी सदस्य पुष्पा ठाकुर, महिला मोर्चा जिला सचिव चंपा ठाकुर और ग्राम केंद्र के सभी बूथ कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

  • कांग्रेस से काटी कन्नी, थामा भाजपा का दामन

यशपाल ठाकुर ने बताया कि कांग्रेस सरकार की झूठी गारंटी से नाराज होकर लोग कांग्रेस से कन्नी काट रहे हैं। इस दौरान वार्ड पंच महेंद्र शर्मा सहित अनेक लोगों ने भाजपा का दामन भी थामा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts