Saturday, July 27, 2024

एसडीएम ने मनोनीत सदस्यों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

आपकी खबर, करसोग।

नगर पंचायत करसोग में मनोनित तीन सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन उपमंडलाधिकारी नागरिक कार्यालय करसोग के सभागार में किया गया। एसडीएम नरेंद्र सिंह ने सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मनोनीत सदस्यों में उत्तम चंद चौहान,मनोज कुमार गुप्ता व सेवानंद ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। समारोह में करसोग विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी व कांग्रेस नेता महेश राज और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वी सिंह नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे।इस दौरान पूर्व प्रत्याशी व कांग्रेस नेता महेश राज ने तीनों सदस्यों का नगर पंचायत करसोग के लिए मनोनयन होने पर उनको शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में सदस्यों के मनोनीत होने से रुके हुए लंबित कार्यों को फिर से शुरू किया जाएगा और विकासात्मक गतिविधियों को गति प्रदान कर क्षेत्र की जनता को सुविधा प्रदान की जाएगी। तीनों सदस्यों ने नगर पंचायत का सदस्य मनोनीत होने के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सरकार और नगर पंचायत के बीच एक कड़ी के रूप में कार्य कर करसोग क्षेत्र के विकास के लिए दिन रात प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के निर्वाचित सदस्यों और कमेटी के सदस्यों के बीच तालमेल स्थापित कर विकास कार्यों को गति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा अनेक विकासात्मक व जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है इन योजनाओं को धरातल पर उतार कर जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर तहसीलदार एवं सचिव नगर पंचायत करसोग कैलाश कौंडल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वी सिंह नेगी, नगर पंचायत अध्यक्ष सविता गुप्ता व उपाध्यक्ष बंसी लाल सहित नगर पंचायत के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts