Saturday, July 27, 2024

मनोज गुप्ता बने नगर पंचायत करसोग के मनोनीत सदस्य

  • मनोज गुप्ता बने नगर पंचायत करसोग के मनोनीत सदस्य

 

आपकी खबर, करसोग। 3 दिसंबर

करसोग क्षेत्र के मुख्य दवा व्यवसाई मनोज गुप्ता को करसोग नगर पंचायत का मनोनीत सदस्य नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 2 अन्य सदस्य भी मनोनीत किए गए हैं।

ऐसे में नगर पंचायत करसोग को 3 नए मनोनीत सदस्य मिल गए हैं। गौरतलब है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही भाजपा समर्थित पुराने मनोनीत सदस्यों की सदस्यता रद्द कर दी गई थी। इनकी सदस्यता रद्द होने के बाद नए मनोनीत सदस्यों के लिए कांग्रेस समर्थित दावेदारों ने अपना दावा पेश किया। कांग्रेस नेताओं के आपसी विचार विमर्श के बाद आखिरकार तकरीबन 11 महीने के बाद सरकार के आदेश पर संबंधित विभाग ने मनोनीत सदस्यों की लिस्ट जारी कर दी गई है।

करसोग नगर पंचायत को मनोनीत सदस्यों के तौर पर दवा विक्रेता संघ करसोग के पूर्व अध्यक्ष मनोज गुप्ता, हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस पार्टी के सचिव उत्तम चंद व होटल व्यवसाई सेवा नंद को मनोनीत किया गया है। एस.डी.एम. कार्यालय में सोमवार को तीनों मनोनीत सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी।

जानकारी देते हुए नगर पंचायत करसोग के उपाध्यक्ष बंसी लाल कौंडल ने बताया कि नगर पंचायत करसोग में निर्वाचित सदस्यों की कुल संख्या 7 है तथा 3 मनोनीत सदस्यों के बाद नगर पंचायत में सदस्यों की संख्या 10 हो जाएगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts