Saturday, July 27, 2024

विश्व एड्स दिवस पर राज्य रेडक्रॉस ने डीडीयू में मरीजों को बांटे कंबल

  • विश्व एड्स दिवस पर राज्य रेडक्रॉस ने डीडीयू में मरीजों को बांटे कंबल
  • हर वर्ष आयोजित होता है इस तरह का कार्यक्रम : डॉ. किमी सूद
  • राष्ट्रीय, राज्य व जिला स्तर पर तरह-तरह की गतिविधियां होती हैं आयोजित

आपकी खबर, शिमला। 1 दिसंबर

हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस की ओर से शुक्रवार को “विश्व एड्स दिवस” मनाया गया। इसके अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल, शिमला में स्वास्थ्य लाभ ले रहे मरीजों को “स्वास्थ्य किट” व कंबल बांटे गए।

 

यह जानकारी अस्पताल कल्याण अनुभाग, हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस की कार्यकारिणी की सदस्य डॉ. किमी सूद ने दी। उन्होंने कहा कि हि० प्र० राज्य रेडक्रॉस द्वारा हर साल एक दिसम्बर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है, जिसमें राष्ट्रीय, राज्य व जिला स्तर पर तरह तरह की गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस “अस्पताल कल्याण अनुभाग” की पूर्व अध्यक्षा एवं पूर्व सदस्य राष्ट्रीय प्रबंध समिति डॉ. साधना ठाकुर ने भाग लिया व दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल, शिमला में स्वास्थ्य लाभ ले रहे मरीजों को “स्वास्थ्य किट” व “कंबल” बांटे । इस अवसर पर डॉ. साधना ठाकुर द्वारा अस्पताल कल्याण अनुभाग की सदस्याओं, अस्पताल कर्मचारियों व उपस्थित जनसमूह को इस बीमारी से लड़ने व सभी को जागरूक करने बारे शपथ दी गई। साथ ही हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा जारी पैम्पलेट भी बांटे गए। उन्होंने कहा कि इस दिवस को मनाने का एक और मकसद है वो मकसद है कि किस प्रकार एचआईवी संक्रमित लोगों के प्रति होने वाले भेदभाव को रोका जा सके।

 

इस अवसर पर 90 स्वच्छता किट व बीपीएल परिवारों को 15 कंबल बांटे गए। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस के सहायक सचिव संजीव कुमार, दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल की चिकित्सा अधिकारी डॉ० गंगा, अस्पताल कर्मचारी, हि० प्र० राज्य रेडक्रॉस की सदस्य सुविधा, मयूराक्षी सिंह, सिमी सूद, कमला भोइल, बिंदु सैनी, शशि सूद, नमिता जसवाल, मोनिका कौशल, कीर्ति सूद एवं हि० प्र० राज्य रेडक्रॉस के कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों ने भाग लिया ।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts