Search
Close this search box.

शांता कुमार से मिले भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  • पूर्व सीएम शांता कुमार बोले, भारत अब स्वर्णिम काल की ओर अग्रसर
  • वरिष्ठ नेता से मिले भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन

आपकी खबर, धर्मशाला। 3 फरवरी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल दौरे पर धर्मशाला आए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। प्रदेश भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने भी भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच हिमाचल प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों के बारे में विस्तृत चर्चा हुई।

शांता कुमार ने कहा कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, उससे साफ प्रतीत होता है कि भारत अब स्वर्णिम काल की ओर अग्रसर है। राम मंदिर निर्माण भारत के इतिहास का बहुत बड़ा हिस्सा है, इसके लिए पूर्ण श्रेय केंद्र सरकार और केंद्र की कुशल नेतृत्व वाली सरकार को जाता है। भारत की अर्थव्यवस्था भी तेज गति से आगे बढ़ रही है आज से पहले कभी नहीं हुआ।

दोनों नेताओं के बीच आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। संजय टंडन ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा हिमाचल प्रदेश की चारों सीटों में जीत दर्ज करेगी और इस बार मार्जिन पहले से भी ज्यादा होगा।

aapkikhabar
Author: aapkikhabar

Leave a Comment

और पढ़ें