राजनीति

केंद्र से राज्यों का बजट बढ़ा तो हिमाचल सरकार के पास पैसा क्यों नहीं : मीनाक्षी लेखी

  • केंद्र से राज्यों का बजट बढ़ा तो हिमाचल सरकार के पास पैसा क्यों नहीं : मीनाक्षी लेखी
  • केंद्रीय मंत्री ने सुक्खू सरकार से पूछा, इतने संस्थान बंद करने के बाद कहां गया बजट
  • आगामी 10 वर्षों में मानचित्र से ही हट जाएगा कांग्रेस का नाम 
  • हिमाचल में दी गई 10 गारंटी कभी पूरी नहीं होगी
आपकी खबर, शिमला। 5 मई
केंद्र सरकार ने राज्यों को मिलने वाले बजट में कई गुणा इजाफा किया है। बावजूद इसके हिमाचल की सुक्खू सरकार बजट का रोना रो रही है। चुनाव में कांग्रेस झूठी घोषणाएं करती है जो कभी पूरी नहीं होती।
 यह बात केंद्रीय विदेश व संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कही। वे रविवार को टुटू के बनुटी में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में बोल रही थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष यशपाल ठाकुर ने की।
लेखी ने जमकर हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार अपने 16 माह के कार्यकाल का लेखा जोखा जनता के बीच नहीं दे पाई है। और हिसाब तो तब देती जब कुछ कार्य किया हो। उल्टा हिमाचल को करोड़ों रुपए के कर्ज में डुबो दिया। उन्होंने सुक्खू सरकार से यह भी सवाल किया कि सत्ता में आते ही जो संस्थान बंद किए हैं उन संस्थानों का बजट कहां गायब हो गया। चुनाव में इन सब बातों का जवाब जनता को देना होगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल में जो 10 गारंटी सरकार ने दी है वह कभी भी पूरी नहीं हो सकती।
लेखी ने कहा कि आज देश तेजी से विकास कर रहा है। यह तभी संभव हो पाया है जब देश की बागडोर सही हाथों में गई है। दूरसंचार के क्षेत्र में आज देश विकसित देशों में शुमार हो गया है। वर्ष 2014 से पूर्व सिर्फ 2 ही कंपनियां मोबाइल बनाती थी जबकि आज भारत में ही 200 से ज्यादा कंपनियां इस कार्य में लगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में भारत को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। यह परिवर्तन सभी क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है, चाहे वह रेलवे हो, राजमार्ग हो, स्वास्थ्य सेवा हो, शिक्षा आदि हो। यह प्रधानमंत्री मोदी के ’सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के दृष्टिकोण की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 से 2014 तक जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी और वर्ष 2014 से 2024 तक जब केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार रही, भारत ने अपने दो युगों को साफ-साफ देखा है। एक युग जो विनाशकाल की दृष्टि से देखा जा सकता है और दूसरा अमृतकाल।
 उन्होंने कहा कि अब वह समय भी जल्द आने वाला है जब मानचित्र से ही कांग्रेस का नाम गायब हो जाएगा। भारत सही हाथों में जाए तभी तो विकसित भारत की कल्पना कर सकते हैं। मीनाक्षी लेखी ने कहा कि दुख तो इस बात का है कि हिमाचल प्रदेश में जो सरकार चल रही है वह सुख की सरकार नहीं है अपितु दुख की सरकार है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा बदला बदली की भावना से काम किया जा रहा है, जहां पूर्व की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने हिमाचल प्रदेश में अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं चलाईं और उन योजनाओं को हिमाचल प्रदेश में बंद करने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन ने सभी पन्ना प्रमुख को चुनावी टिप्स दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button