Saturday, July 27, 2024

नए कानूनों को लेकर आयोजित कार्यशाला में सहायक जिला न्यायवादी मनोज शर्मा ने दी जानकारी

  • नए कानूनों को लेकर आयोजित कार्यशाला में सहायक जिला न्यायवादी मनोज शर्मा ने दी जानकारी

 

आपकी खबर, आनी। 12 मई 

 

एक जुलाई से पूरे देश में लागू होने वाले नए कानूनों को लेकर उपमंडल मुख्यालय आनी में शनिवार को एक कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यक्रम डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने आयोजित किया, जबकि एसएचओ आनी पंछी लाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

इस कार्यक्रम में इंडियन पेनल कोड,क्रिमिनल प्रोसीजर कोड और इंडियन एविडेंस एक्ट में संशोधन होने के बाद भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

कार्यशाला में सहायक जिला न्यायवादी शिमला मनोज शर्मा ने बतौर स्रोत व्यक्ति उपस्थित एसएचओ और अन्वेषण अधिकारियों को अभिनित भारतीय न्याय संहिता 2023 के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की ।

मनोज शर्मा ने उपरोक्त विषयों पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि नए कानूनों पर संशोधन होने के उपरान्त भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एक जुलाई 2024 से लागू होने है।

सहायक जिला न्यायवादी मनोज शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम से उपस्थित अन्वेषण अधिकारियों और पुलिस विभाग में कार्यरत अन्य अन्वेषण अधिकारियों को लाभ मिलेगा।

 

कार्यशाला में पुलिस उपमंडल आनी के अंतर्गत आने वाले आनी, निरमण्ड और ब्रो पुलिस थाना के अलावा पुलिस चौकी लुहरी और पुलिस चौकी निथर के एसएचओ,अन्वेषण अधिकारियों ने भाग लिया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts