राजनीति

कांग्रेस ठगों की पार्टी, चम्पूओं की फौज क्या विकास करेगी : कंगना

  • कांग्रेस ठगों की पार्टी, चम्पूओं की फौज क्या विकास करेगी : कंगना 
  • कंगना रनौत ने आनी के शवाड, खुन्न, दलाश और निथर में की नुक्कड़ सभाएं

 

आपकी खबर, आनी। 16 मई

कांग्रेस ठगों की पार्टी है। चंपुओं की गैंग क्या विकास करेगी और किसी कार्टून नेटवर्क के हाथों इतने बड़े देश की कमान नहीं दी जा सकती। यह बात मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा लोस प्रत्याशी कंगना रानौत ने आनी में चार नुक्कड़ सभाओं के दौरान कही। श्वाड, दलाश, खुन्न में उन्होंने कांग्रेस पर तीखे हमले बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ठगों की पार्टी है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश गौरवान्वित हुआ है, देश नंबर-1 की ओर बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री ने महिलाओं को सम्मान दिया है। एक आदिवासी माता देश की राष्ट्रपति है जिससे महिलाओं का मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि राजघराने के सांसद मंडी से बने रहे हैं, प्रतिभा बताएं कि उन्होेंने मंडी के लिए क्या किया। उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह ने स्वयं बयान दिया था कि कांग्रेस सरकार ने कोई काम नहीं किया, जो भी कार्य किया वो भाजपा ने किया है।

 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आयुष्मान, किसान सम्मान निधि जैसी अनेक कल्याणकारी योजनाओं को चलाकर आम जनता के लिए कार्य किया है।

 

उन्होंने कहा कि सांसद बनते ही वे विधायक लोकेन्द्र कुमार के साथ मिलकर आनी विस क्षेत्र के विकास के साथ-साथ जलोडी टनल और एनएच-305 को चैड़ा करवाने के लिए वचनबद्ध रहेंगी।

 

वहीं, इससे पूर्व विधायक लोकेन्द्र कुमार ने क्षेत्रीय मुद्दों पर प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही भाजपा द्वारा ग्रामीण इलाकों में खोले गए विभिन्न विभाग के दर्जनों संस्थानों को बंद करके आम जनता के साथ खिलवाड किया है। अब चुनावों में महिलाओं से 1500 के फार्म भरवा कर ठगने का काम कर रही है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह पर सीधा हमला करते हुए कहा कि वे राजघराने के लोग चांदी सोने के बर्तनों में खाना खाने वाले लोग हैं। आम जनता की दुख तकलीफों को नहीं समझ सकते।

उन्होंने कहा कि अभी तक बरसात के दौरान बंद सड़कों को नहीं खोला जा सका है, सड़कों पर गिरे डंगे अभी तक लोनिवि मंत्री नहीं लगा सके हैं तो जनता उन्हें वोट क्यों दें। उन्होंने क्षेत्र की जनता से भाजपा प्रत्याशी कंगना रानौत के लिए वोट डालने की अपील की है। इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा, चुनाव प्रभारी चंद्रमोहन पांडे, अखिलेश कपूर, प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष अमर ठाकुर, मंडल अध्यक्ष योगेश भार्गव सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button