राजनीति

लोस चुनाव के लिए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने दिया ये मूल मंत्र

  • लोस चुनाव के लिए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने दिया ये मूल मंत्र

आपकी खबर, शिमला।

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल कांग्रेस प्रभारी प्रतिभा सिंह ने कार्यकर्ताओं को मूल मंत्र दिया है। शिमला में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक कर बड़े बदलाव के भी संकेत दिए है। पार्टी में निष्क्रिय पदाधिकारियों को अब बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। साथ ही नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

 

प्रतिभा सिंह ने शिमला में जिलाध्यक्षों के साथ हुई बैठक में मिले फीडबैक के बाद यह निर्णय लिया है। लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर कांग्रेस ने यह बैठक बुलाई थी। इसकी अध्यक्षता प्रतिभा सिंह ने की, जबकि बैठक में हिमाचल मामलों के सहप्रभारी तजेंद्र पाल बिट्टू वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे। प्रतिभा सिंह ने कहा कि नौ साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार हिमाचल आए और यहां के लोगों से उन्होंने वादे किए, लेकिन यह वादे अभी तक पूरे नहीं हो पाए हैं। 2024 के चुनाव के लिए प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं को तैयार किया जाएगा, जिन जगहों पर पार्टी कमजोर है उसका फीडबैक लिया है।

 

यहां नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में दिल्ली से बड़े नेताओं के नियमित दौरे अब शुरू होंगे। इस मौके पर प्रतिभा सिंह ने पार्टी के जिलाअध्यक्षों से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कसने को कहा है। प्रतिभा सिंह ने संगठन की मजबूती के लिए जिला और ब्लॉक अध्यक्षों की सराहना की।

बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अतुल शर्मा, जितेंद्र चौधरी, सेस राम आजाद, कमल ठाकुर, हरेंद्र सेन, करण पठानिया, शिव कुमार के प्रतिनिधि डा. मस्तराम, आनंद परमार और कार्यकारी अध्यक्ष आसिफ मोहम्मद उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button