Sunday, May 19, 2024

तनाव में थी महिला, उठाया ऐसा कदम, सदमे में बेटी

  • तनाव में थी महिला, उठाया ऐसा कदम, सदमे में बेटी

 

आपकी खबर, सिरमौर।

 

कुछ दिनों से तनाव में चल रही महिला ने ऐसा कदम उठाया कि जिससे हर कोई हैरान है। मामला सिरमौर जिला के पांवटा साहिब के तारूवाला का है। यहां एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार 38 साल की कमलेश निवासी तारूवाला पिछले काफी समय से तनाव में थी। हादसे के बाद 9वीं में पढ़ने वाली बेटी सदमे में है।

 

महिला का उपचार हरियाणा के यमुनानगर से चल रहा था। रविवार देर शाम को महिला अपने कमरे में गई और फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला तो देखा कि महिला फंदे से लटकी हुई थी।

 

परिजनों ने तुरंत उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने इसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

महिला अपने पीछे एक बेटा और बेटी छोड़ गई। बेटा 12वीं कक्षा और बेटी 9वीं कक्षा में पढ़ती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts