Wednesday, April 24, 2024

जनजातीय नृत्य एवं क्राफ्ट मेला : चौथा दिन महिला मण्डलों के कलाकारों के नाम

आपकी खबर, किन्नौर।

आजादी के 75वें अमृत महोत्सव व प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व स्वर्णिम जयंती वर्ष पर आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय नृत्य एवं क्राफ्ट मेले का चौथा दिन भी रहा किन्नौर जिला के महिला मण्डलों के कलाकारों के नाम। आज आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने की।

इस दौरान उन्होंने आज सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सभी महिला मण्डलों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। उन्होंने कहा कि किन्नौर जिला के लोग जहां अपने कठिन परिश्रम के लिए जाने जाते हैं वहीं यहां के लोगों में संगीत से चोली-दामन का संबंध है। कठिन परिश्रम के बाद भी जिले के लोग अपनी थकान संगीत व नृत्य से ही दूर करते हैं। इसी कारण जिला अन्य जिलों से अलग पहचान बनाए हुए हैं जिसका श्रेय यहां के परिश्रमी, मेहनतकश व भोले-भाले लोगों को जाता है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की राष्ट्र-निर्माण में अहम भूमिका है तथा जिले की समृद्ध संस्कृति, रीति-रिवाजों के संरक्षण में व जिले की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में जिले की महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इन्हीं के कारण जहां पारम्परिक लोक-नृत्य का संरक्षण सुनिश्चित हुआ है वहीं यहां के महिला-मण्डल सामजिक कुरीतियों को दूर करने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

आज आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शेशिरंग नागस महिला मण्डल पांगी, प्रगतिशील विश्वकर्मी महिला मण्डल उरनी, पत्थर पोह महिला मण्डल बरी, महिला मण्डल लोअर चांगों व महिला मण्डल किल्बा ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समा बांधां।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts