आपकी खबर, सोलन।
हिमाचल भाजपा में प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल परमार के बाद अब एक और नेता ने इस्तीफा दे दिया है। सोलन जिला भाजपा के अध्यक्ष रहे व सिरमौर जिला के प्रभारी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन गुप्ता ने पार्टी से ही त्याग पत्र दे दिया है। जानकारी के अनुसार उन्होंने छह माह से पार्टी में लगातार प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप को अपना इस्तीफा भेज दिया है। इसके अलावा इस्तीफे के कारण को लेकर अलग से पत्र लिखा है। सोलन के भाजपा नेता पवन गुप्ता ने दोनों पदों से इस्तीफा दे दिया है।