भाजपा शिमला ग्रामीण मंडल के उपाध्यक्ष बने कपिल वर्मा, सुमन गर्ग बनीं महामंत्री
नई कार्यकारिणी में महिलाओं को दी तरजीह : यशपाल ठाकुर
आपकी खबर, शिमला। 2 मार्च
भाजपा ग्रामीण मंडल के दूसरी बार अध्यक्ष बने यश्पाल ठाकुर ने कार्यकारिणी को विस्तार दिया है। उनका कहना है कि शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के बाद इस मर्तबा महिलाओं को तरजीह दी है।
कार्यकारिणी में कपिल वर्मा, रामलाल वर्मा, संदीप ठाकुर और ओमप्रकाश ठाकुर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह प्रमोद कुमार शर्मा और सुमन गर्ग को महामंत्री का दायित्व दिया गया है।
जयदेव ठाकुर कोषाध्यक्ष, रीतु रघुवंशी, विदुशा शर्मा, रोशन लाल, मनोज शर्मा और रीता भारद्वाज को सचिव बनाया गया है। राकेश ठाकुर को दूसरी बार मीडिया प्रभारी का कार्य दिया गया है। संजय ठाकुर प्रवक्ता, अनुराधा शर्मा कार्यालय सचिव, आशीष वर्मा आईटी संयोजक, भूपेश शर्मा आईटी सह संयोजक, अमित चौहान सोशल मीडिया संयोजक और श्वेता रत्न को सोशल मीडिया सह संयोजक बनाया गया है।
इनके अलावा 32 मंडल कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं। इनमें हीरालाल शर्मा, प्रमोद कुमार, भरत ठाकुर, मान सिंह, मीरा चाैहान, नरेंद्र ठाकुर, रेखा मानक, नेहा वर्मा, तृप्ता वर्मा, राजेंद्र ठाकुर, अशोक रोहाल, बृजलाल शर्मा, मोहन लाल, नरेश शर्मा, रंजना ठाकुर, चंद्रकांता, कुलदीप ठाकुर, तारादत्त शर्मा, रूपचंद शर्मा, पुष्पा ठाकुर, प्रेम चंद वर्मा, संतोष ठाकुर, सुमना देवी, रामलाल ठाकुर, रंजन भारद्वाज, लता चंदेल, रंजना शर्मा, ब्रह्मानंद शर्मा, जीतराम ठाकुर, प्रदीप कुमार, नरेश वर्मा और रामस्वरूप शामिल हैं।