राजनीति

भाजपा के धरने से कांग्रेस सरकार की हवा निकली : धर्माणी

  • भाजपा के धरने से कांग्रेस सरकार की हवा निकली : धर्माणी

 

आपकी खबर, शिमला। 26 सितंबर, 2023

 

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने कहा की कांग्रेस के नेताओं और प्रवक्ताओं की बयानबाजी से ऐसा प्रतीत होता है जैसे भाजपा के धरने से कांग्रेस सरकार की हवा निकल गई है। केवल मात्र अपना चेहरा छुपाने के लिए कांग्रेस के नेता मीडिया में तथ्य से परे बयानबाजी कर रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सवालों से क्यों भाग रहे हैं ? हिमाचल की जनता पूछ रही है कि कांग्रेस पार्टी की 10 गारंटी कहां गई? बहनें 1500 रु प्रति महीने मांग रही हैं। युवा एक लाख नौकरी मांग रहा है, किसान बागबान सभी वर्ग के लोग अपने वादों के पूरे होने का इंतजार कर रहे हैं। अगर हमने भी यही सवाल इनसे पूछ लिए तो इनको क्यों तकलीफ हो रही है।

 

धर्माणी ने कहा की शायद मुकेश अग्निहोत्री अपनी खीज मिटाने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं, अगर भाजपा के मुट्ठीभर लोग थे तो प्रशासन को 1000 पुलिस वाले लगाने के क्या आवश्यकता पड़ गई थी? कांग्रेस सरकार में डर और भय था, क्योंकि उनको पता है कि वह कई चीज छुपाने का प्रयास कर रहे हैं, पर किए गए कर्म छुपाते नहीं है। जनता के समक्ष आ ही जाते हैं।

 

भाजपा का धरना प्रदर्शन शानदार रहा हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और एक जबरदस्त धरना प्रदर्शन किया गया, हमारा प्रदर्शन संकेतिक था और अनुशासित था। हमारे नेताओं ने मंच से बार-बार बोला था कि हम अनुशासन में रहेंगे और सरकार को संकेत देने के लिए धरना प्रदर्शन करेंगे।

 

उन्होंने कहा की कांग्रेस के प्रवक्ताओं को नहीं जानता को करनी चाहिए सरकार की प्रशंसा। बार-बार जब भी सरकार बैकफुट पर जाती है, तो उनके प्रवक्ता फट सरकार को बचाने के लिए निकल आते हैं। पर शायद यह भूल गए कि प्रशंसा तो जनता को करनी चाहिए, अगर जनता खुश होती है तो सरकार का ग्राफ बढ़ता दिखाई देता है, पर जब सरकार दुख की सरकार की तरह कार्य करती है तो ग्राफ ढलता दिखाई देता है। वर्तमान परिस्थितियों में तो इस सरकार का ग्राफ और जहाज दोनों डूबते दिखाई दे रहे हैं।

 

उन्होंने कहा झूठ बोलना तो कांग्रेस की फितरत है और कांग्रेस नेता नरेश चौहान का बोला स्वाभाविक है क्युकी उनकी रोजी रोटी का सवाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button