हिमाचल

विकसित भारत के लिए भाजपा के पक्ष में करें मतदान – बिहारी

  • विकसित भारत के लिए भाजपा के पक्ष में करें मतदान – बिहारी

 

  • करसोग में विधायक ने किया भाजपा कार्यालय का उद्घाटन

 

आपकी खबर, करसोग। 20 अप्रैल

 

भारतीय जनता पार्टी मंडल करसोग ने आज लोकसभा चुनाव के लिए ओम्स होटल करसोग में अपने कार्यालय का शुभारंभ किया। इसका उद्घाटन विधायक दीप राज ने किया। इसके बाद भाजपा कार्यकारिणी बैठक का आयोजन हुआ। इसमें भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा की विशेष उपस्थिति रही।

भाजपा मंडलाध्यक्ष नेतराम शर्मा ने उनका आज विशेष मार्गदर्शन देने के लिए आभार जताया। बिहारी लाल शर्मा ने सभी भाजपा मंडल पदाधिकारियों व सदस्यों का मार्ग दर्शन करते हुए कहा कि आज हमारा देश भारत यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बहुत आगे बढ़ रहा है। बात चाहे विज्ञान की हो या चाहे किसान की हो, हर क्षेत्र में भारत दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है। इसलिए इस बार हम सभी का वोट विकसित भारत, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री तथा श्रीराम प्रभु के लिए समर्पित रहेगा।

इसके बाद विधायक दीपराज ने कहा जो भी विकास हम देश में देख रहे हैं यह सब आप सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम से हो रहा है। भाजपा को मजबूत बनाने में मंडल से लेकर बूथ स्तर तक हर कार्यकर्ता का सहयोग है। अब हम सभी को बहुत ही मजबूती से एक एक कार्यकर्ता को साथ लेकर आगे बढ़ना है ताकि हम देश में जो एक इंडि एलाइंस बना है उसको जड़ से उखाड़ फेंक सकें। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को मिल कर आगे बढ़ना है और आम जनमानस से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के लिए वोट देने का अनुरोध करना है तथा एक बार फिर से तीसरी बार यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में देश भारत को उन्नति के लिए सौंपना है।

इस मंडल कार्यकारिणी बैठक में विधायक दीपराज के अलावा पूर्व भाजपा मंडलाध्यक्ष भीखम राम शर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश सचिव कमल ठाकुर, बीडीसी वाईस चेयरमैन रतन राणा, भाजपा मंडलाध्यक्ष कैप्टन नेतराम शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष देशराज ठाकुर व निर्मल ठाकुर, महामंत्री नेत्र सिंह ठाकुर व ठाकुर सेन शर्मा, कोषाध्यक्ष छयाल ठाकुर, प्रवक्ता ठाकुर हल्दी राम, जिला परिषद् सदस्य चेतन गुलेरिया व सीमा ठाकुर, किसान मोर्चा अध्यक्ष तुलसी राम मेहता, उपाध्यक्ष मनसा राम, सचिव व कार्यालय प्रमुख हीरा सिंह ठाकुर तथा महामंत्री नंद लाल वर्मा इत्यादि के साथ सभी मंडल व मोर्चों के पदाधिकारियों व सदस्यों तथा करसोग के सभी त्रिदेव (बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक तथा बीएलए) ने भाग लिया और आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button