Tuesday, April 23, 2024

जयचंद ठाकुर बने अध्यक्ष, रणजीत को उपाध्यक्ष की कमान

 

  • किसानों की भलाई के लिए कार्य करना मुख्य उद्देश्य

आपकी खबर, शिमला।

दी शुभम फ्रेश सब्जी उत्पादक विपणन सहकारी सभा गाँव-गलोट की आम ‌बैठक सभा के पूर्व अध्यक्ष बालकृष्ण की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी सदस्यों की सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से भी जयचंद को सभा का नया अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा रणजीत सिंह ठाकुर को उपाध्यक्ष, राम‌लाल ठाकुर को कोषाध्यक्ष चुना गया।
यह चुनाव सभा के पूर्व प्रधान बाल किशन ठाकुर की अध्यक्षता में हुए। सभी को इस नई कार्यकारिणी ने बाल किशन ठाकुर को सभा का वरिष्ठ मुख्य सलाहकार बनाया गया। उन्होंने कहा कि यह सभा पिछले 7-8 वर्षों से कृषि के कार्य कर रही है, क्योंकि यहां के अधिकतर लोग किसान है और किसानों कि भलाई के लिए कार्य करना ही इस सभा का मुख्य उद्देश्य है।
नवनियुक्त अध्यक्ष जयचंद ठाकुर, उपाध्यक्ष रणजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि हम सभी किसानों को साथ लेकर कार्य करेंगे। उनके लिए अच्छे खाद व अच्छे कृषि उपकरणों को उपलब्ध करने का प्रयास करेंगे और किसानों द्वारा तैयार फसलों को अच्छी मण्डियों तक ले जाएंगे, ताकि उन्हें इसके अच्छे दाम मिल सके।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts