Thursday, March 28, 2024

इस बार हिमाचल की जनता रिवाज बदलेगी : पीएम मोदी

  • इस बार हिमाचल की जनता रिवाज बदलेगी : पीएम मोदी
  • बोले, आधुनिक सुविधा से जुड़ रहे हिमाचल के शक्तिपीठ
  • विपक्ष पर किया वार, बोले पिछली सरकारों ने नहीं रखा हिमाचल के लोगों का ध्यान

आपकी खबर, ऊना। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हिमाचल के लोगों ने पुराना रिवाज बदलने की ठान ली है। हिमाचल की जनता अब नया रिवाज बनाएगी। डबल इंजन सरकार फिर सत्ता में आएगी और प्रदेश के विकास कार्यों को शिखर की ओर लेकर जाएगी।

पीएम मोदी ने वीरवार को हिमाचल के ऊना से देश में निर्मित वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि आज डबल इंजन की सरकार ने हिमाचल को अनेक सौगात दी है। इतना बड़ा देश और बड़े बड़े राज्य होने के बाद भी हिमाचल को ये ट्रेन मिलना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। ये केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार का ही परिणाम है कि आज हिमाचल तेजी से आगे बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर विपक्ष पर भी कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व दिल्ली में बैठी सरकारों ने हिमाचल के हितों की ओर ध्यान नहीं दिया। हिमाचल के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं पर खरा नहीं उतरी। इसी का खामियाजा आज दिन तक हिमाचल की जनता भुगत रही है। उन्होंने सिर्फ और सिर्फ अपना हित ही देखा। मोदी ने कहा कि मैंने हिमाचल की आर्थिक और भौगोलिक परिस्थिति को नजदीक से देखा है। यहां के लोगों का जीवन यापन बहुत कठिन है। बावजूद इसके यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं विद्यमान है।

आज हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठ आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहे हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में अनेक सुविधाएं हैं। आज हिमाचल वासियों ने समय से पूर्व ही दिवाली मना ली है। मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने हिमाचल के लोगों की सभी जरूरतें पूरी की हैं। आज हिमाचल विकास की अनेक बुलंदियों को छुआ है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts