Monday, April 29, 2024

पीएम मोदी जिस ट्रेन को आज दिखाएंगे हरी झंडी, उससे हिमाचल सहित इन 3 राज्यों को मिलेगा लाभ

  • पीएम मोदी जिस ट्रेन को आज दिखाएंगे हरी झंडी, उससे हिमाचल सहित इन 3 राज्यों को मिलेगा लाभ
  • तीन घंटे में चंडीगढ़ से दिल्ली पहुंचा देगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 

आपकी खबर, ऊना। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल को बड़ी सौगात देने वाले हैं। देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर ऊना से रवाना करेंगे। इस ट्रेन की खासियत यह है कि इससे हिमाचल ही नहीं बल्कि पंजाब और हरियाणा के लोगों को भी फायदा मिलेगा।

यह ट्रेन ऊना और दिल्ली के बीच चलेगी। उधर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि ऊना से दिल्ली के बीच चलने वाली इस वंदे भारत ट्रेन से पंजाब और हिमाचल के साथ-साथ हरियाणा के लोगों को भी खासा फायदा होगा। हरियाणा के जो लोग कामकाज के लिए दिल्ली या अन्य शहरों में जाते हैं, उन्हें इस ट्रेन के चलने से सहूलियत मिलेगी। हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झंडी के बाद यह ट्रेन ऊना से सुबह साढ़े नौ बजे चलेगी, जो आनंदपुर साहिब, चंडीगढ़ और अंबाला होते हुए नई दिल्ली साढ़े तीन बजे पहुंचेगी।

वंदे भारत में दिल्ली से चंडीगढ़ करीब तीन घंटे में पहुंचा जा सकेगा। नई वंदे भारत ट्रेनों में यात्रा को सुरक्षित और अधिक आरामदायक बनाने के लिए कई बदलाव किए गए हैं।

  • अनुराग ठाकुर ने देर रात किया सभा स्थल का दौरा

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार आधी रात को सभा स्थल का दौरा भी किया। गौरतलब है कि ट्रेन को रवाना करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ऊना में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts