Thursday, April 18, 2024

हिमाचल भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र, यूनिफार्म सिविल कोड लागू करने का ऐलान

  • हिमाचल भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र, यूनिफार्म सिविल कोड लागू करने का ऐलान
  • कर्मचारियों की अनियमितताएं दूर की जाएगी
  • स्कूली छात्राओं को साइकिल और स्कूटी मिलेगी

आपकी ख़बर, शिमला।

प्रदेश भाजपा ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज अपना संकल्प पत्र जारी किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि इस बार भी भाजपा ने सभी वर्गों के उत्थान की दृष्टि से अपना संकल्प पत्र बनाया है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि यह घोषणा पत्र अवश्य प्रदेशवासियों की आशाओं को छूने वाला होगा।

  • संकल्प पत्र के प्रमुख बिंदु

मुख्यमंत्री सम्मान निधि के साथ 3000 रुपये सालाना दिए जाएंगे। यानी अब ये सम्मान निधि बढ़कर 9000 रुपए हो जाएगी। आठ लाख से ज्यादा नौकरियां देंगे। सभी गांव पक्की सड़कों के साथ जोड़ेंगे।

इसके अलावा पांच नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। मोबाइल क्लीनिक वैन हर विधानसभा क्षेत्र में जाएगी। हिम स्टार्ट अप योजना चलेगी।

एक्स ग्रेशिया राशि शहीदों के परिजनों के लिए बढ़ाएंगे। वक्फ बोर्ड की प्रॉपर्टी के गैर कानूनी इस्तेमाल पर रोक लगेगी। घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन बहाल करने को लेकर कोई जिक्र नहीं किया गया है।

सिर्फ इतना वादा किया है कि कर्मचारियों की जो भी अनियमितताएं हैं, उन्हें दूर किया जाएगा। सीएम शगुन की राशि 31 हजार से बढ़ाकर 51 हजार रुपये की जाएगी।

छात्राओं को साइकिल और स्कूटी देने का वादा किया है। भाजपा की सरकार बनने पर लोगों को तीन मुफ्त एलपीजी सिलिंडर दिए जाएंगे।

उचित मूल्य की दुकानों से चारा दिलाएंगे। स्त्री शक्ति कार्ड सभी महिलाओं को पहुंचाए जाएंगे। हर जिले में दो गर्ल्स हॉस्टल बनेंगे। महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण देने की बात भी कही गई है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts