Friday, April 26, 2024

OPS राजस्थान में संभव हुआ तो हिमाचल में क्यों नहीं : गहलोत

  • OPS राजस्थान में संभव हुआ तो हिमाचल में क्यों नहीं : गहलोत
  • राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से डर गई भाजपा
  • मोदी सरकार कर्मचारी वर्ग का ध्यान नहीं रखेगी तो कर्मचारी बनाएंगे नया इतिहास

आपकी खबर, शिमला। 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा डर गई है। हर मुल्क के लोग इस यात्रा से जुड़ रही है। कांग्रेस ने जो भी वायदे किए हैं वे सभी पूरे होंगे। हमारी पार्टी की नियत और नीति स्पष्ट है। आज हिमाचल के साथ साथ अन्य राज्यों में भी ओल्ड पेंशन का मुद्दा बहुत बड़ा मुद्दा बन गया है। ऐसे में अगर हिमाचल सहित भाजपा शासित राज्यों में OPS लागू नहीं की गई तो कर्मचारी वर्ग नया इतिहास बनाने को तैयार है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिमला में पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने इस बात को पूरी तरह नकारा कि राजस्थान में पूरी तरह ओल्ड पेंशन लागू नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने कर्मचारियों को सभी लाभ दिए जा रहे हैं।

नरेंद्र मोदी की साख गिर रही है। आज लोगों के बीच विश्वसनीयता खो रहे हैं। झूठी घोषणाओं के चलते उनके अपने लोग ही उनसे दूर हो रहे हैं।

गहलोत ने कहा कि आज देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। बिना पंडित नेहरू के याद किए बिना कैसा अमृत महोत्सव। आजादी में पंडित नेहरू का बहुत बड़ा रोल रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के कर्ज माफी की बात करती है। बावजूद इसके आज तक किसी किसान का कर्जा माफ नहीं किया गया है।

एक करोड़ 35 लाख कर्मचारी वर्ग आज राजस्थान के भीतर है। हमने इतने बड़े वर्ग को OPS का लाभ दिया है तो हिमाचल में क्यों लागू नहीं की जा सकती। देश में आयुष्मान कार्ड योजना कुछ लोगों तक ही सीमित रह गई है।

उन्होंने कहा कि देश भर में OPS लागू होनी चाहिए। ये काम हमने राजस्थान में लगाकर बता दिया कि ये कितनी जरूरी है। कर्मचारी वर्ग इस योजना से खुश है।

गहलोत ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस पार्टी ने जो भी गारंटी लाई है उसे सभी को पूरा किया जाएगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts