Saturday, April 20, 2024

पीएम मोदी और मल्लिकार्जुन खरगे हिमाचल के इन क्षेत्रों में आज करेंगे चुनावी जनसभाएं

  • पीएम मोदी और मल्लिकार्जुन खरगे हिमाचल के इन क्षेत्रों में आज करेंगे चुनावी जनसभाएं
  • प्रदेश में कल थम जाएगा प्रचार, डोर-टू-डोर ही कर पाएंगे प्रचार

आपकी खबर, शिमला। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर हिमाचल प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। वे आज हमीरपुर के सुजानपुर और कांगड़ा के चंबी में एक-एक रैली करेंगे। वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार शिमला पहुंचे। वे भी आज शिमला के बनुटी और सोलन के नालागढ़ में चुनावी जनसभाएं करेंगे। हिमाचल प्रदेश में 10 नवंबर की शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके बाद जनसभाएं और अन्य प्रचार बंद हो जाएंगे। केवल डोर-टू-डोर प्रचार ही होगा।

खरगे ने बीते मंगलवार शाम के समय पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला और प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ बैठक कर चुनाव प्रचार की समीक्षा की। उन्होंने सभी विधानसभा क्षेत्रों की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर फीडबैक भी लिया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts