Friday, April 26, 2024

हिमाचल में थमा चुनावी शोर, प्रत्याशी जाएंगे डोर टू डोर

  • हिमाचल में थमा चुनावी शोर, प्रत्याशी जाएंगे डोर टू डोर

आपकी खबर, शिमला। 

हिमाचल में विधानसभा चुनाव का शोर अब थम गया है। चुनावी रैली पर अब पूर्णतया रोक लगाई गई है। अब प्रत्याशी केवल डोर टू डोर ही प्रचार कर सकेंगे।

प्रचार के अंतिम दिन सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस से लेकर निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी चुनाव वाले जिलों के उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और रिटर्निंग अधिकारियों के अलावा ऑब्जर्वरों को विशेष निगरानी रखने के आदेश जारी किए हैं। बीते वीरवार को ही पोलिंग पार्टियां दूरदराज क्षेत्रों की ओर रवाना हो गई है। वे अलग अलग क्षेत्रों में जाकर ड्यूटी देंगे। इस मर्तबा महिलाओं के लिए भी विशेष बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर केवल महिलाएं ही पूरे बूथ का जिम्मा संभालेंगी। चाहे सुरक्षा कर्मी हो या फिर पोलिंग एजेंट सभी जगह महिलाएं ही तैनात रहेंगी।

इसके अलावा 12 नवंबर की शाम 5 बजे तक शराब की बिक्री पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। चुनाव को प्रभावित करने वाली कोई भी सामग्री प्रदेश में बाहरी राज्यों से न पहुंच सके, इसके लिए प्रशासन ने प्रदेश की सीमाएं पूरी तरह सील कर दी हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts