Friday, April 26, 2024

इन सगे भाई बहन ने किया गांव का नाम रोशन, जानिए वजह

  • इन सगे भाई बहन ने किया गांव का नाम रोशन, जानिए वजह

आपकी खबर, कांगड़ा। 

एक ही परिवार के सगे भाई बहन ने अपने गांव का नाम रोशन किया है। यह मुकाम हिमाचल के कांगड़ा जिले के छोटा भंगाल के अंतिम छोर की ग्राम पंचायत बड़ा गांव के नह्लोता गांव के एक परिवार के सगे भाई बहन ने हासिल किया है।

 

यहां रहने वाले अभिषेक ठाकुर और उनकी बहन आकांक्षा ठाकुर डाॅक्टर बन गए हैं। इनके पिता अमीचंद मुल्थान तहसील के लोहारडी स्कूल में बतौर प्रधानाचार्य सेवाएं दे रहे हैं। माता रामप्यारी गृहिणी हैं। अमीचंद ने बताया कि दोनों का बचपन से ही चिकित्सक बनने का सपना था। यह सपना दोनों ने कड़ी मेहतन के दम पर पूरा किया है।

 

अभिषेक और आकांक्षा ने इस सफलता का श्रेय परिजनों और शिक्षकों को दिया है। इस उपलब्धि से गांव के लोग भी खुश हैं। भाई बहन की इस सफलता से गांव के बाकी युवा भी पढ़ाई के लिए प्रेरित होंगे। इससे पूरे गांव में खुशी का माहौल है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts