आर्थिक चुनौतियों के बीच संतुलित और जनहितकारी बजट, हर वर्ग को साधने की पहल : बलदेव ठाकुर आपकी खबर, शिमला। 22 मार्च। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव एवं वर्तमान में राज्य बस अड्डा प्रबंधन प्राधिकरण के निदेशक बलदेव ठाकुर ने कहा कि हाल ही में आई आपदा से हुए भारी नुकसान तथा केंद्र सरकार के नकारात्मक रवैये के बावजूद प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एक संतुलित और प्रभावशाली बजट प्रस्तुत किया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश की कुल राजस्व प्राप्तियां 40,361 करोड़ रुपये हैं, जबकि व्यय 46,938 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जिससे 6,577 करोड़ रुपये…
Author: aapkikhabar
हिमाचल बजट में मानदेयधारकों को बड़ी राहत, आंगनबाड़ी से लेकर आशा वर्कर और चौकीदारों तक बढ़ा मासिक मानदेय सुक्खू सरकार ने विभिन्न श्रेणियों के मानदेय कर्मचारियों के भत्तों में की बढ़ोतरी, हजारों परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ आपकी खबर, शिमला। 21 मार्च। हिमाचल प्रदेश सरकार ने अपने बजट में विभिन्न श्रेणियों के मानदेय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा प्रस्तुत बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सहायिकाओं, आशा वर्करों, सिलाई शिक्षकों, मिड-डे मील वर्करों, जल रक्षकों, वाटर कैरियर, पंचायत चौकीदारों, राजस्व चौकीदारों, SMC अध्यापकों, IT टीचर्स, SPOs तथा पार्ट टाइम…
हिमाचल में मौसम का कहर, बारिश-बर्फबारी से जनजीवन हुआ प्रभावित शिमला सहित कई जिलों में बारिश और बर्फबारी, मौसम विभाग का अलर्ट जारी हिमाचल में फिर बदला मौसम, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात, निचले इलाकों में बारिश आपकी खबर, शिमला। 20 मार्च। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश, गरज और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार शिमला में गरज, तूफान के साथ बारिश होगी, जबकि कुल्लू में भी दिन भर घने बादल और थंडरशॉवर की संभावना जताई गई। लाहौल-स्पीति के ऊंचे…
गगरेट में ₹5 करोड़ से अत्याधुनिक मत्स्य पालन प्रशिक्षण केंद्र को मिली मंजूरी केंद्र सरकार ने दिया हिमाचल के मछुआरों को बड़ा तोहफा भारतनेट-III के तहत कांगड़ा-चंबा की 3615 ग्राम पंचायतें हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड से जुड़ेंगी — डिजिटल क्रांति को मिलेगी नई गति आपकी खबर, शिमला। 20 मार्च। भाजपा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने बजट सत्र-II के दौरान हिमाचल प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोकसभा में उठाते हुए केंद्र सरकार से ठोस जानकारी प्राप्त की है। उन्होंने 17 मार्च 2026 को मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री से हिमाचल प्रदेश में मत्स्य पालन के विकास हेतु प्रशिक्षण केंद्र खोलने की…
तीन माह बाद स्वर्ग से लौटे देव श्रीबड़ा छमाहूं, 44 हजार रानियों की कैद में हुए मदहोश चवाली माता की कैद में फंसे सृष्टि निर्माता एवं पालनहार देव श्रीबडा छमाहूं 44 हजार रानियों की कैद में फंसे देवरथ को खींचने में असफल रहे सैकड़ों लोग आपकी खबर, कुल्लू। 20 मार्च। सृष्टि के निर्माता एवं पालनहार देव श्रीबड़ा छंमाहू रविवार को स्वर्ग लोक से धरती लोक पर लौटते ही चवाली माता के प्रेम प्रसंग में मदहोश हो गए हैं । 44 हजार रानियों ने देवश्री बड़ा छंमाहू को अपनी वाहों में कैद कर दिया है। बता दें कि रविवार को देवश्री…
पार्थजीत डे ने एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभाला आपकी खबर, शिमला। 19 मार्च। भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने पार्थजीत डे को नवरत्न सीपीएसई एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) के रूप में कार्यभार ग्रहण कर करने पर हार्दिक बधाई दी और एसजेवीएन में उनका स्वागत किया। एसजेवीएन में शामिल होने से पूर्व पार्थजीत डे एनएचपीसी लिमिटेड में कार्यरत रहे, जहाँ वह निगम मुख्यालय में निगमित लेखा एवं नीति अनुभाग, निगमित कर प्रकोष्ठ एवं कर्मचारी लाभ न्यासों के प्रभारी रहे। उन्होंने एनएचपीसी की अधीनस्थ कंपनी, लोकतक डाउनस्ट्रीम हाइड्रोइलेक्ट्रिक कारपोरेशन लिमिटेड के निदेशक मंडल में नामित निदेशक के रूप…
देसी बीज संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान: हिमाचल की कला देवी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान आपकी खबर, शिमला/नागपुर। 19 मार्च। हिमाचल प्रदेश की प्रगतिशील महिला किसान कला देवी को देसी बीजों के संरक्षण और प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। महाराष्ट्र के नागपुर में 16 और 17 मार्च को आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में उन्हें “स्वस्ति पत्र” एवं “विशेष उत्कृष्ट सम्मान” से नवाजा गया। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न राज्यों से आए प्रगतिशील किसान, कृषि वैज्ञानिक, सरकारी एवं गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य…
कुमारसैन में श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ समापन कलयुग में भगवान के नाम का स्मरण सर्वोत्तम साधन : आचार्य संजीव कृष्ण शांडिल्य आपकी खबर, कुमारसैन। 18 मार्च। कुमारसैन क्षेत्र में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का बुधबार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भव्य समापन हुआ। कथा कार्यक्रम नीलम शर्मा की ओर से कुमारसैन के बड़ोगी गांव में आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर कथा श्रवण किया और आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। व्यास पीठ से आचार्य संजीव कृष्ण शांडिल्य ने अपने ओजस्वी एवं प्रेरणादायक वचनों में कथा का…
नागपुर में हिमाचल के किसान सोम कृष्ण गौतम को ‘बेस्ट सीड सेवियर अवार्ड’ 140 प्रकार के देशी बीजों के संरक्षण और प्राकृतिक खेती में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला प्रथम पुरस्कार आपकी खबर, शिमला/नागपुर। 18 मार्च। महाराष्ट्र के नागपुर स्थित एग्रीकल्चर एक्सटेंशन मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट बनामती में 16 व 17 मार्च 2026 को देशी बीज संरक्षण विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के किसान सोम कृष्ण गौतम को ‘बेस्ट सीड सेवियर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान 140 प्रकार के देशी बीजों को प्राकृतिक खेती विधि से उगाने, संरक्षित करने और वैज्ञानिक तरीके से भंडारण करने…
कांग्रेस राज में हिमाचल की कानून व्यवस्था चरमराई, अपराधियों के हौसले बुलंद : विपिन सिंह परमार नशा, हत्या और गैंगवार की घटनाओं ने खोली सरकार की पोल, प्रशासन बना मूकदर्शक आपकी खबर, शिमला। 15 मार्च। हिमाचल भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने प्रदेश में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर कांग्रेस सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन में हिमाचल प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से आउट ऑफ कंट्रोल हो चुकी है। प्रदेश में आए दिन नशे के मामलों, हत्या और गैंगवार जैसी घटनाओं ने साबित कर दिया है कि…