राजभाषा नीति के उत्कृष्ट कार्यान्वयन पर एसजेवीएन को राजभाषा शील्ड तृतीय पुरस्कार एसजेवीएन ने हासिल की नई उपलब्धि, वर्ष 2025-26 के लिए राजभाषा शील्ड तृतीय पुरस्कार से सम्मानित आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 2 सितंबर। एसजेवीएन को वर्ष 2025-26 के दौरान राजभाषा नीति के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए विद्युत मंत्रालय की ओर से राजभाषा शील्ड तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार केन्द्रीय विद्युत तथा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल के कर कमलों से अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन भूपेन्द्र गुप्ता ने विद्युत मंत्रालय की हिन्दी सलाहकार समिति की नई दिल्ली में आयोजित बैठक के दौरान प्राप्त किया। इस अवसर…
Author: aapkikhabar
न्यू कॉम्प्लेक्स नीति में विद्यालयों की प्रशासनिक संरचना स्पष्ट हो : विनोद सूद शिक्षकों की विभिन्न श्रेणियों की भूमिकाएं तय करने, क्लस्टर व ब्लॉक प्रोजेक्ट ऑफिसर के पद सृजित करने की मांग आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 1 सितंबर। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ की प्रांत कार्यकारिणी की बैठक धर्मशाला में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था, शिक्षकों की सेवा संबंधी समस्याओं तथा लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में महासंघ की ओर से सरकार को सौंपे जाने वाले 36 सूत्रीय मांग-पत्र पर भी चर्चा कर विभिन्न सुझावों को शामिल करने का निर्णय लिया गया।…
लाहौल की 6048 मीटर ऊंची अज्ञात चोटी पर पहली बार फहरा तिरंगा शिखर से पैराग्लाइडिंग कर गिमनर सिंह ने रचा इतिहास आपकी खबर, ब्यूरो। कुल्लू, 27 अगस्त। ग्रेटर हिमालय पर्वत श्रृंखला की जांस्कर पर्वतमाला में जिला लाहौल की 6048 मीटर ऊंची अज्ञात चोटी पर दस सदस्यीय पर्वतारोही दल ने सफलतापूर्वक चढ़ाई कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अभियान के दौरान पर्वतारोहण अनुदेशक एवं पैराग्लाइडिंग पायलट गिमनर सिंह ने चोटी के शिखर से पैराग्लाइडिंग कर एक नया इतिहास रचा। 6048 मीटर की चोटी पर सफलतापूर्वक आरोहण करने के बाद उसके शिखर से पैराग्लाइडिंग करना गिमनर सिंह के अदम्य साहस, कौशल…
पुलिस थानों में सीसीटीवी और पावर बैकअप व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर आपकी खबर, ब्यूरो कुल्लू, 27 अगस्त। जिला स्तरीय पर्यवेक्षण समिति कुल्लू की बैठक मंडलायुक्त आरके पुरुथी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले के पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, पावर बैकअप, स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और यातायात व्यवस्था सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में मंडलायुक्त आरके पुरुथी ने जिले के सभी पुलिस थानों में विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में निर्बाध संचालन सुनिश्चित करने के लिए पावर बैकअप की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि…
बरमूड़ा घास से रामपुर कालेज ग्राउंड में आएगी हरियाली खिलाड़ियों को मिलेगी बेहतरीन सुविधा, वन विभाग की मेहनत लाने लगी रंग सात से 10 दिन के भीतर तैयार होगा घास आपकी खबर, ब्यूरो। रामपुर, 26 अगस्त। जीबी पंत मैमोरियल पीजी कॉलेज रामपुर ग्राउंड में बरमूड़ा घास से हरियाली आएगी। वन विभाग ने गत 20 अगस्त से इस मैदान में हाइड्रोसीडिंग तकनीक से बरमूड़ा घास उगाने का काम शुरू किया, जो अब उनकी मेहनत भी रंग लाने लगी है। इसके मद्देनजर रामपुर वन वृत्त के कर्मचारी अपनी बेहतरीन सेवाएं देकर खेल मैदान को नया रूप देने में कोई कमी नहीं छोड़…
विधानसभा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए, वॉकआउट व नारेबाजी के लिए नहीं : रुमित सिंह ठाकुर आपकी खबर, ब्यूरो शिमला, 22 अगस्त। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा के वर्तमान सत्र में विपक्ष द्वारा बार-बार वॉकआउट और नारेबाजी किए जाने पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा की कार्यवाही जनता की समस्याओं पर गंभीर चर्चा और उनके समाधान के लिए है, न कि बार-बार हंगामे और सदन से बाहर जाने के लिए। रुमित सिंह ठाकुर ने कहा कि विधानसभा का प्रत्येक मिनट हिमाचल की जनता के लिए महत्वपूर्ण…
राष्ट्रगान के अपमान के विरोध में जिला शिमला शहरी कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, भाजपा के खिलाफ जमकर की नारेबाजी आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 22 अगस्त। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में भाजपा विधायकों द्वारा किए गए राष्ट्रगान के कथित अपमान के विरोध में आज जिला शिमला शहरी कांग्रेस कमेटी ने राजधानी में एक विशाल और उग्र विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर भाजपा के जनविरोधी और अलोकतांत्रिक रवैये के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रगान (जन-गण-मन) पूरे देश…
पीएम मोदी से मिले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, हिमाचल की वर्तमान परिस्थितियों पर की विस्तृत चर्चा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से भी की आत्मीय भेंट, कुशलक्षेम जाना आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 21 अगस्त। हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। इस दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों, प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों तथा विकास से संबंधित मुद्दों पर प्रधानमंत्री के साथ विस्तृत चर्चा की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिमाचल प्रदेश…
नशा मुक्त हिमाचल के निर्माण के लिए कुल्लू जिला में नशा निवारण समितियों की बैठकें आयोजित आपकी खबर, ब्यूरो। कुल्लू, 20 अगस्त। राज्य सरकार के ‘चिट्टा मुक्त हिमाचल’ अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत आज जिला कुल्लू की विभिन्न चिन्हित संवेदनशील ग्राम पंचायतों में नशा निवारण समितियों की विशेष बैठकें आयोजित की गईं। प्रदेश को शत-प्रतिशत नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत जिला की 28 संवेदनशील ग्राम पंचायतों एवं नगर परिषद मनाली में राजपत्रित अधिकारियों ने विशेष रूप से पहुंचकर पंचायत प्रतिनिधियों, स्थानीय निवासियों, युवाओं, महिलाओं और अन्य हितधारकों के साथ नशे के खिलाफ…
लीची की मिठास से महकेगा द्रंग: एचपी-शिवा परियोजना के तहत बबेला में रोपे लीची के 2,010 पौधे आपकी खबर, ब्यूरो। मंडी, 20 अगस्त। एचपी-शिवा प्रोजेक्ट के तहत विकास खंड द्रंग के बबेला क्लस्टर में पौधरोपण एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। बागवानी विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़कर वैज्ञानिक तरीके से बागवानी के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में उप-निदेशक बागवानी (मंडी) डॉ. संजय गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिविर के दौरान विशेषज्ञों ने उपस्थित बागवानों को लीची के पौधे लगाने की बारीकियों से अवगत करवाया। विभागीय टीम ने खेतों…