NJHPS में संविधान दिवस पर प्रस्तावना पाठ का आयोजन परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता संविधान के आदर्शों को दैनिक कार्य में अपनाने के लिए किया प्रेरित आपकी खबर, झाकड़ी। 26 नवंबर। विद्युत मंत्रालय एवं निगम मुख्यालय, शिमला के निर्देशानुसार बुधवार को संविधान दिवस के अवसर पर नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस राजीव कपूर की अध्यक्षता में प्रस्तावना का सामूहिक पाठ आयोजित किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एकजुट होकर भारत के संविधान के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई। कार्यक्रम में प्रस्तावना के महत्व, उसके मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता—पर विशेष…
Author: aapkikhabar
खुशखबरी : विदेश में रोजगार के अवसर देगी हिमाचल सरकार, ऐसे करें आवेदन आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 25 नवंबर। हिमाचल सरकार के प्रयासों से प्रदेश के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दिशा-निर्देशानुसार हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी) लिमिटेड के माध्यम से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में नून फूड एलएलसी (किराना व खाद्य वितरण) के लिए 300 डिलीवरी राइडर्ज की भर्ती की जा रही है। उन्होंने बताया कि इच्छुक पुरूष उम्मीदवार 29 नवंबर 2025 तक गूगल फॉर्म लिंक https://forms.gle/t2ewUU4qCykidLWL7 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।…
कल्पा : आवश्यक मुरम्मत के चलते 27 नवंबर को बिजली रहेगी बाधित आपकी खबर, ब्यूरो। कल्पा, 25 नवंबर। अधिशाषी अभियंता विद्युत टाशी छोड़ुप नेगी ने बताया कि 22 के.वी भोक्तु-कल्पा न्यू फीडर में गो-स्विच इंस्टॉल करने व अन्य मरम्मत कार्य के चलते 27 नवंबर, 2025 को प्रातः 09 बजे से सायं 05 बजे तक रोघी, कल्पा, चुंगलिंग, दूनी व ब्रेलंगी गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि यदि मौसम खराब रहता है तो कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने जन साधारण से असुविधा के लिए खेद प्रकट किया और सहयोग का आग्रह किया है।
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में सौन्दर्य विशेषज्ञ शहनाज हुसैन ने दिए हर्बल सौन्दर्य टिप्स आपकी खबर ब्यूरो। नई दिल्ली, 25 नवंबर। दिल्ली में चल रहे भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में सौन्दर्य विशेषज्ञ शहनाज हुसैन ने दर्शकों को हर्बल सौन्दर्य टिप्स दिए। इस दौरान उन्होंने कैमिकल युक्त सौन्दर्य उत्पादों से त्वचा और बालों को होने वाले नुकसान के प्रति महिलाओं को शिक्षित किया। उन्होंने महिलाओ खासकर युवतियों को अपनी सौन्दर्य जरूरतों के लिए किचन में विद्यमान तुलसी,हल्दी, अदरक, नारियल तेल, प्याज ,लहसुन आदि के उपयोग के लिए प्रेरित किया जिससे त्वचा को प्राकृतिक पौषण मिल सके और जेब पर भी कोई भार न…
विक्रमादित्य सिंह ने चलहोग में 1.14 करोड़ से बने नए पंचायत घर का किया लोकार्पण बोले, चुनावी रंजिश के वजह से विकास कार्यों न हो प्रभावित पंचायत ग्राउंड के लिए 5 लाख देने की घोषणा आपकी खबर, ब्यूरो। घणाहट्टी, 25 नवंबर। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंगलवार को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चलहोग में 1.14 करोड़ रुपए की लागत से बने नए पंचायत घर का लोकार्पण किया। जनसभा को संबोधित करते हुए लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री ने पंचायत में नया पंचायत घर बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार नए…
प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर बोले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चार दिसंबर धर्मशाला के विशाल विरोध प्रदर्शन की रणनीति पर बनी सहमति आपकी खबर, ब्यूरो। देहरा, 22 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला देहरा की महत्वपूर्ण बैठक देहरा में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की। इस बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक सुलह विपिन सिंह परमार, पूर्व मंत्री एवं विधायक विक्रम सिंह ठाकुर, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता त्रिलोक कपूर, भाजपा उपाध्यक्ष बिहारी शर्मा, देहरा भाजपा जिला अध्यक्ष अजय खट्टा, संगठन के वरिष्ठ नेता, विभिन्न पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में 4 दिसंबर…
एनएसआईसी महिलाओं को बना रहा स्वाबलंबी, 25 महिलाओं को दिया कौशल विकास प्रशिक्षण आपकी खबर, ब्यूरो। मंडी, 22 नवंबर। भारत सरकार के उपक्रम राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी) मंडी द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की उद्यमिता एवं कौशल विकास योजना के अंतर्गत धनोटू खण्ड की घरवासड़ा पंचायत में 25 महिलाओं को 6 सप्ताह का ड्रैस मेकिंग का नि:शुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर एनएसआईसी मंडी के मुख्य प्रबन्धक लोकेश भाटिया ने महिलाओं को प्रमाण पत्र बांटे। उन्होंने प्रशिक्षु महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों और सूक्ष्म उद्योगों से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे…
एसजेवीएन ने किया राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश के 4825 स्कूलों के 2,23,917 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 20 नवंबर। एसजेवीएन ने अपने कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में हिमाचल प्रदेश के स्कूली विद्यार्थियों के लिए राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिन्होंने पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता की। अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक), एसजेवीएन ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्पीकर का हार्दिक स्वागत किया। प्रदर्शनी गैलरी के निरीक्षण के दौरान स्पीकर ने पुरस्कार प्राप्त करने वाली पेंटिंग्स का अवलोकन…
ऊना : बख्शे नहीं जाएंगे कानून से खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्व आपकी खबर, ब्यूरो। ऊना, 20 नवंबर। ऊना जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए उपायुक्त जतिन लाल ने सभी संबंधित विभागों को सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कानून से खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि हुड़दंगियों और सीमांत क्षेत्रों से आने वाले शरारती तत्वों पर कड़ी निगरानी रखें और किसी भी उल्लंघन पर तत्काल और सख्त कार्रवाई करें। वे गुरुवार को कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिए बुलाई…
ऊना में जंगलराज हावी, गोलीकांड व बढ़ता अपराध सरकार की नाकामी : गौरव कुमार आपकी खबर, ऊना। 20 नवंबर। हिमाचल प्रदेश का जिला ऊना आज कानून-व्यवस्था के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। जिला लगातार गोलीकांड, गैंगवार और आपराधिक घटनाओं से दहल रहा है, और सरकार इसे रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। ऊना में अपराधियों और खनन माफिया के गठजोड़ ने जिले को ‘जंगलराज’ में तब्दील कर दिया है। कल रात का ताज़ा गोलीकांड इस बात का गम्भीर संकेत है कि अपराधियों को न तो कानून का डर है और न ही सरकार या प्रशासन…