बिजली सब्सिडी के लिए राशन कार्ड लिंक अनिवार्य, 15 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था घर बैठे लिंक करें राशन कार्ड से बिजली मीटर, सरकार लॉन्च करेगी ऑनलाइन पोर्टल एक राशन कार्ड पर सिर्फ दो मीटर को ही सब्सिडी, नई नीति से फर्जी लाभार्थियों पर लगेगी रोक आपकी खबर, शिमला। 4 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के लिए यह खबर खास है। सुक्खू सरकार ने बिजली सब्सिडी का लाभ लेने के लिए राशन कार्ड को बिजली मीटर से जोड़ना अनिवार्य किया है। यह नई व्यवस्था 15 अप्रैल 2026 से लागू होगी। इसके लिए सरकार एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल…
Author: aapkikhabar
चेस्टर हिल घोटाले की हाई कोर्ट जज से जांच हो, भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री की चुप्पी क्यों : रणधीर शर्मा बोले, भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस सरकार, मुख्यमंत्री की चुप्पी से उठे बड़े सवाल आपकी खबर, शिमला। 3 अप्रैल। भाजपा मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता तथा विधायक रणधीर शर्मा ने आज आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है और ईमानदारी का ढोंग कर रही है, जबकि जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है। रणधीर शर्मा ने कहा कि सोलन के चेस्टर हिल भूमि प्रकरण ने प्रदेश में प्रशासनिक…
उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री ने संत ढांगू वाले महाराज जी की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन धार्मिक स्थलों के विकास एवं सौंदर्यकरण की प्रतिबद्धता दोहराई, 12 करोड़ से बनेगी पंडोगा रोपवे परियोजना आपकी खबर, ऊना। 3 अप्रैल। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को जखेवाल में संत बाबा श्री ढांगू वाले महाराज जी की जयंती के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने पूज्य संत श्री अनूप जी महाराज से आत्मीय भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि संत ढांगू वाले महाराज जी का जीवन जनसेवा, शिक्षा के प्रसार और मानव कल्याण के…
हिमाचल में पर्यटन को नई उड़ान: नगरोटा बगवां में बनेगा 180 करोड़ का फाइव स्टार होटल, कई बड़े प्रोजेक्ट मंजूर पर्यटन ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए बड़े फैसले: होटल नवीनीकरण, एयरपोर्ट विस्तार और नई सुविधाओं पर करोड़ों खर्च आपकी खबर, शिमला। 3 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर. एस. बाली ने आज यहां पत्रकार-वार्ता में कहा कि निगम की निदेशक मंडल की बैठक में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में बनेर खड्ड के किनारे लगभग 180…
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने फिर रचा इतिहास, हासिल किया ये कीर्तिमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में हासिल किया 7506.617 मिलियन यूनिट का दूसरा सर्वाधिक वार्षिक विद्युत उत्पादन आपकी खबर, झाकड़ी। 1 अप्रैल। भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना, एसजेवीएन की 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन (एनजेएचपीएस) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 7506.617 मिलियन यूनिट की अब तक की दूसरी सर्वाधिक वार्षिक ऊर्जा उत्पादन की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। विशेष रूप से इस उपलब्धि के साथ-साथ, परियोजना ने मार्च 2026 में संचयी बिजली उत्पादन के 150 बिलियन यूनिट (बीयू) के ऐतिहासिक आंकड़े को भी पार किया…
एसजेवीएन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में विद्युत उत्पादन में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की : निदेशक निदेशक कार्मिक अजय शर्मा ने सफलता का श्रेय कर्मचारियों के समर्पण को दिया आपकी खबर, शिमला। 1 अप्रैल। एसजेवीएन निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि एसजेवीएन के प्रचालनरत विद्युत स्टेशनों ने विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान कुल 13302 मिलियन यूनिट विद्युत का उत्पादन किया हैं। 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन ने वित्तीय वर्ष 2025–26 में 7506.617 मिलियन यूनिट के विद्युत उत्पादन को हासिल करके कमीशनिंग के पश्चात से अपना दूसरा सबसे अधिक वार्षिक…
मंडी : किसानों के लिए पांच दिवसीय संस्थागत कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित आपकी खबर, मंडी। 31 मार्च। डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के उप-परिसर, औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, थुनाग (गोहर–गुडाहरी), मंडी द्वारा कृषि वानिकी (एग्रोफॉरेस्ट्री) विषय पर पाँच दिवसीय संस्थागत कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय कृषि विकास योजना–कैफेटेरिया के कृषि वानिकी घटक के अंतर्गत आयोजित किया गया, जो राज्यों को अपनी स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार कृषि गतिविधियों के चयन का अवसर प्रदान करता है। महाविद्यालय की सहायक प्रोफेसर (बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी) डॉ. नेहा ठाकुर ने बताया कि प्रशिक्षण…
एंट्री टैक्स से बढ़ते विवाद पर गंभीरता दिखाएं सीएम सुक्खू, पंजाब के मुख्यमंत्री से करें वार्तालाप : जयराम ठाकुर आपकी खबर, शिमला। 30 मार्च। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों पर लगाए गए भारी ’एंट्री टैक्स’ और अन्य नए करों को लेकर कड़ा प्रहार किया है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने सरकार की आर्थिक नीतियों को ’जनविरोधी’ और ’पर्यटन घातक’ करार दिया। जयराम ठाकुर ने कहा कि बाहरी राज्यों की गाड़ियों पर ₹170 तक का भारी टैक्स लगाकर सरकार पर्यटकों को हिमाचल आने…
मिड डे मील वर्करों का फूटा गुस्सा, 22 जून को प्रदेशव्यापी हड़ताल का ऐलान 12 माह वेतन की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे मिड डे मील कर्मी आपकी खबर, मंडी। 29 मार्च। हिमाचल प्रदेश स्कूल मिड डे मील वर्कर यूनियन (सीटू) की जिला कमेटी की बैठक आज ताराचंद भवन, मंडी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमारी ने की, जबकि संचालन जिला सचिव ललिता कुमारी ने किया। इस बैठक में सीटू के राज्य महासचिव प्रेम गौतम और यूनियन के जिला प्रभारी गुरदास वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला के 10 शिक्षा खंडों से कमेटी…
करसोग में सजा प्राकृतिक खेती का महाकुंभ, 260 किसानों ने लिया भाग देशी बीजों और प्राकृतिक खेती पर जोर, करसोग किसान मेले में दिखा उत्साह कम लागत, ज्यादा मुनाफा: करसोग में किसानों को मिली प्राकृतिक खेती की नई दिशा आपकी खबर, करसोग। 28 मार्च। भारतीय प्राकृतिक कृषि पद्धति के तहत करसोग ब्लॉक में किसान मेले का आयोजन किया गया। मेले में क्षेत्र के लगभग 260 किसानों ने भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर और कम लागत वाली खेती की ओर प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप…