Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आरट्रैक शिमला में मनाया गया 78वां सेना दिवस, राज्यपाल रहे मौजूद
    • मंडी सदर के तीन स्कूलों में किशोरी मेले आयोजित, छात्राओं को किया सम्मानित
    • आईईसी यूनिवर्सिटी में सातवें दीक्षांत समारोह का आयोजन
    • राष्ट्रीय युवा संसद में छाए जेएनवी ठियोग के विद्यार्थी
    • आईटीआई अप्रेंटिस के भरे जायेंगे 120 पद, ऐसे करें आवेदन
    • असम के मुख्यमंत्री ने एसजेवीएन के 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया
    • गेयटी थिएटर में मनाया जाएगा राज्य स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह
    • वीरभूमि की रग-रग में है देशभक्ति : जयराम ठाकुर
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    राजनीति

    माफिया राज ने हिमाचल की शांति को तार-तार किया : बिंदल

    aapkikhabarBy aapkikhabarNovember 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर बोले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

    चार दिसंबर धर्मशाला के विशाल विरोध प्रदर्शन की रणनीति पर बनी सहमति

    आपकी खबर, ब्यूरो।

    देहरा, 22 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला देहरा की महत्वपूर्ण बैठक देहरा में आयोजित हुई। बैठक की  अध्यक्षता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की। इस बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक सुलह विपिन सिंह परमार, पूर्व मंत्री एवं विधायक विक्रम सिंह ठाकुर, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता त्रिलोक कपूर, भाजपा उपाध्यक्ष बिहारी शर्मा, देहरा भाजपा जिला अध्यक्ष अजय खट्टा, संगठन के वरिष्ठ नेता, विभिन्न पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    बैठक में 4 दिसंबर को धर्मशाला के जोरावर सिंह स्टेडियम में होने वाले भाजपा के विशाल विरोध प्रदर्शन को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। यह विरोध प्रदर्शन हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों और बदहाल कानून व्यवस्था के खिलाफ आयोजित किया जा रहा है। इसके साथ ही बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण संगठनात्मक विषयों पर भी गंभीर मंथन हुआ।

    डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार की नाकामयाबियों और बेकाबू होती कानून-व्यवस्था के विरोध में भाजपा का यह प्रदर्शन ऐतिहासिक और जोरदार होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार हो रही फायरिंग की घटनाओं ने जनता को भयभीत कर दिया है। “कभी ऊना में फायरिंग होती है, कभी हरौली में, कभी बद्दी-बरोटीवाला में, तो कभी नालागढ़ में… ये घटनाएं सामान्य नहीं हैं, बल्कि माफिया राज की देन हैं।”

    डॉ. बिंदल ने प्रदेश में सक्रिय विभिन्न माफिया तंत्रों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि—“बद्दी में कबाड़ माफिया की फायरिंग हो, या खनन माफिया के बीच वर्चस्व की जंग—हर जगह अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।” “एक सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट तक को दौड़ाकर पीटा गया—यह हिमाचल की परंपरागत शांत संस्कृति के लिए अत्यंत चिंताजनक है।” उन्होंने कहा कि 2023 से लगातार ड्रग माफिया, चिट्टा गिरोह और अन्य आपराधिक तत्वों के बढ़ते कदम यह साबित करते हैं कि सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। “संस्थान बंद हो रहे हैं, झूठ पर आधारित राजनीति हावी है और कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है—यह हिमाचल की आत्मा पर आघात है।”

    • चार दिसंबर को सरकार के खिलाफ ऐतिहासिक प्रदर्शन – ‘उखाड़ फेंकने का संकल्प’

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने घोषणा की कि इन सभी गंभीर मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी 4 दिसंबर को धर्मशाला में विशाल विरोध प्रदर्शन करेगी।

    उन्होंने कहा “यह प्रदर्शन सरकार को चेतावनी भी होगा और जनता के हितों की रक्षा का संकल्प भी। हिमाचल की शांति, संस्कृति और कानून व्यवस्था को बचाने के लिए भाजपा निर्णायक लड़ाई लड़ेगी।” बैठक में उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए संकल्प लिया और प्रदेशभर के लोगों से इसमें व्यापक सहभागिता की अपील की।

    #bjphp #BjpNews #Dehra #HimachalPradesh #Kangra
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    कांग्रेस राज में अपराधियों का राज, पुलिस पर भीड़ के हमले से कानून व्यवस्था ध्वस्त : भाजपा

    January 12, 2026

    जल शक्ति विभाग में ₹36.77 करोड़ का पाइप घोटाला उजागर!

    January 12, 2026

    कांग्रेस की 10 गारंटियां निकलीं जुमला, हिमाचल की जनता आज भी ठगी हुई महसूस कर रही : श्रीकांत शर्मा

    January 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    January 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Dec    
    Recent Posts
    • आरट्रैक शिमला में मनाया गया 78वां सेना दिवस, राज्यपाल रहे मौजूद
    • मंडी सदर के तीन स्कूलों में किशोरी मेले आयोजित, छात्राओं को किया सम्मानित
    • आईईसी यूनिवर्सिटी में सातवें दीक्षांत समारोह का आयोजन
    • राष्ट्रीय युवा संसद में छाए जेएनवी ठियोग के विद्यार्थी
    • आईटीआई अप्रेंटिस के भरे जायेंगे 120 पद, ऐसे करें आवेदन
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.