छात्रों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित कर रही प्रदेश सरकार : धर्माणी डीएवी स्कूल डडौर के मेधावी छात्रों को पुरस्कार बांटे, वार्षिक समारोह की अध्यक्षता की आपकी खबर, ब्यूरो। मंडी, 2 जनवरी। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने शुक्रवार को लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज, नेरचौक के सभागार में आयोजित डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, डडौर के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। उन्होंने मेधावी छात्रों को पुरस्कार बांटे और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छात्र जीवन व्यक्तित्व विकास की पहली सीढ़ी होती है। छात्रों को इस समय…
Author: aapkikhabar
बीपीएल पर कैंची चला रही सुक्खू सरकार, गरीबों को सूची से बाहर करने की साजिश : बिंदल कहा, व्यवस्था परिवर्तन नहीं, गरीबों के लिए व्यवस्था पतन कर रही कांग्रेस सरकार गरीबों और आपदा प्रभावित परिवारों के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी भाजपा आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 2 जनवरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार एक बार फिर गरीबों की कमर तोड़ने में जुट गई है। पिछले साढ़े तीन वर्षों में इस सरकार ने आम आदमी, गरीब और…
जुब्बल पहुंचे रोहित ठाकुर, निर्माणाधीन कार्यस्थल का किया निरीक्षण, कहा विकास कार्यों में नहीं छोड़ेंगे कोई कसर बोले, खड़ापत्थर, गिरी गंगा सड़क को 6 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत से पक्का किया गया पर्यटन की दृष्टि से यह क्षेत्र विकसित होगा, पर्यटकों को मिलेगी सुविधा आपकी खबर, ब्यूरो। जुब्बल, 2 जनवरी। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शुक्रवार को उपमण्डल जुब्बल में दो विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण किया। जुब्बल के समीप डकैड़ में निर्माणाधीन शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान (SIEMAT) के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि यह संस्थान जुब्बल क्षेत्र में बनने वाला एक बड़ा और महत्वपूर्ण संस्थान है,…
MSME : कल से रिज मैदान पर सजेगा हिम एमएसएमई फेस्ट 2026, संस्कृति, स्टार्टअप और ‘मेड इन हिमाचल’ का भव्य मंच सीएम सुक्खू करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान बतौर विशेष अतिथि उपस्थित होंगे आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 2 जनवरी। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला शनिवार से एक ऐतिहासिक और यादगार आयोजन की साक्षी बनने जा रही है। हिम एमएसएमई फेस्ट 2026 का शुभारंभ 3 जनवरी को ऐतिहासिक द रिज मैदान पर होने जा रहा है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे, जबकि उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान बतौर विशेष अतिथि उपस्थित होंगे।…
मुख्यमंत्री ने लम्बित तक़सीम मामलों के शीघ्र समाधान के लिए सप्ताह में तीन दिन सुनवाई करने के दिए निर्देश दुरुस्ती के लम्बित मामलों को 31 मार्च तक निपटाएं : सुक्खू आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 2 जनवरी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को यहां उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार रामसुभग सिंह, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे, जबकि सभी ज़िलों के उपायुक्त वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि 5 जनवरी, 2026 के उपरान्त सभी तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार…
प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की नई टीम गठित, बॉबी बंसल सह मीडिया प्रभारी बनीं डॉ. डेजी ठाकुर ने की प्रदेश स्तरीय जिम्मेदारियों की घोषणा आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 1 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, हिमाचल प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर ने प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व से विचार-विमर्श के उपरांत महिला मोर्चा की नई संगठनात्मक जिम्मेदारियों की घोषणा की है। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। घोषणा के अनुसार प्रेम चौहान को महिला मोर्चा का प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। वहीं बॉबी बंसल एवं दीपिका नेगी राठौर को प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।…
भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से की भेंट, नववर्ष की दी शुभकामना आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 1 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से उनके निवास स्थान पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने जयराम ठाकुर को अंग्रेजी नववर्ष 2026 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मीडिया संयोजक कर्ण नंदा सहित उपस्थित भाजपा नेताओं ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया तथा आर्थिक सशक्तिकरण और गरीब कल्याण को सरकार…
शिमला : विंटर कार्निवल में अभिज्ञानशाकुंतलम् का मंचन आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 1 जनवरी। गेयटी थिएटर में विंटर कार्निवल के दौरान राजकीय संस्कृत महाविद्यालय फागली ने महाकवि कालिदास के नाटक अभिज्ञानशाकुंतलम् का मंचन किया। निर्देशन आचार्य विनोद शर्मा और सह-निर्देशन अभय ठाकुर ने किया। नाटक में अभिनय करते कलाकार। अभिज्ञानशाकुंतलम नाटक सिर्फ प्रेम की कथा नहीं बल्कि धर्म, स्मृति, त्याग, करुणा और मानवीय भावनाओं का जीवंत चित्रण है। इस नाटक में कलाकार दर्शकों को प्राचीनकाल में उस समय में ले गए जहां ऋषियों के आश्रम प्रकृति की गोद में बसते थे जहां राजा केवल शासक नहीं होते थे बल्कि धर्म…
एमएसएमई फ़ेस्ट 2026 : रिज पर गीत- संगीत का होगा धमाल, पंजाबी गायक गैरी संधू होंगे मुख्य आकर्षण आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 31 दिसंबर। शिमला का ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक बार फिर संगीत और संस्कृति की गूंज सुनाई देगी। हिमाचल प्रदेश उद्योग विभाग की ओर से 3 जनवरी से 5 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाले एमएसएमई फ़ेस्ट–2026 में जहां प्रदेश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) को मंच मिलेगा, वहीं हर शाम स्टार म्यूजिक नाइट्, उद्यमियों, निवेशकों, युवाओं और पर्यटकों के लिए यादगार अनुभव बनेंगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग ) आरडी नजीम ने बताया कि यह फ़ेस्ट…
बनुटी में प्रशासन गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित, मौके पर किए 60 इंतकाल एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों ने किया लोगों की समस्याओं का समाधान आपकी खबर, ब्यूरो। बनुटी, 30 दिसंबर। शिमला ग्रामीण उपमंडल के तहत बनुटी में मंगलवार को प्रशासन गांव के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपमंडल दण्डाधिकारी शिमला ग्रामीण मंजीत शर्मा ने अन्य अधिकारियों के साथ क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी और उनकी निवारण सुनिश्चित किया। मंजीत शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रशासन गांव के द्वार कार्यक्रम इसलिए चलाया गया है, ताकि लोगों को अपने कार्यों के लिए सरकारी दफ्तरों के…