Author: aapkikhabar

रामपुर एचपीएस में एसजेवीएन का 25वां कबड्डी टूर्नामेंट संपन्न, बीबीएमबी बनी विजेता निदेशक कार्मिक अजय शर्मा रहे मुख्यातिथि, बोले, एसजेवीएन सदैव खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध खेलों से टीम वर्क और अनुशासन मजबूत: एसजेवीएन कबड्डी टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया दम आपकी खबर, शिमला। 26 मार्च। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने एसजेवीएन द्वारा आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट की विजेता टीम बीबीएमबी को हार्दिक बधाई दी। गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कर्मचारियों के मध्य टीम वर्क, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को सुदृढ़ करने में खेलों के…

Read More

बजट नहीं, राजनीतिक भाषण,  मुख्यमंत्री भाजपा विरोध में व्यस्त, विकास पूरी तरह गायब : रणधीर ₹54,928 करोड़ का घटा बजट, 80% खर्च तय, केवल 20% विकास बोले, हिमाचल को कर्ज और आर्थिक संकट की ओर धकेल रही कांग्रेस आपकी खबर, शिमला। 26 मार्च। भाजपा नेता एवं विधायक रणधीर शर्मा ने विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा प्रस्तुत बजट पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि यह बजट नहीं बल्कि एक लंबा राजनीतिक भाषण था। उन्होंने कहा कि बजट जैसे महत्वपूर्ण मंच का उपयोग विकास और आर्थिक दिशा तय करने के बजाय केंद्र सरकार, पिछली भाजपा सरकार और विपक्ष की आलोचना…

Read More

प्रधानमंत्री का हिमाचल दौरा जल्द, हर विषय पर हुई विस्तृत चर्चा : जयराम ठाकुर दिल्ली से लौटे नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप बोले, प्रधानमंत्री से मिलने के लिए हमें कांग्रेस नेताओं से परमिशन लेने की जरूरत नहीं राहुल और प्रियंका शिमला आकर भी कांग्रेस नेताओं को मिलने का समय नहीं देते आपकी खबर, शिमला। 25 मार्च। दिल्ली दौरे से लौटते ही पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक और आर्थिक परिस्थितियों को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखे प्रहार किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए…

Read More

खस्ताहाल जयनगर–लगदाघाट सड़क दे रही बड़े हादसे को न्योता 500 मीटर दूर PWD कार्यालय, फिर भी नहीं हुई मरम्मत आपकी खबर, अर्की (सोलन)। 25 मार्च। अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जयनगर में जयनगर–लगदाघाट सड़क का एक हिस्सा अत्यंत खस्ताहाल स्थिति में पहुंच चुका है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। यह जर्जर हिस्सा लोक निर्माण विभाग (PWD) मंडल अर्की के अनुभाग जयनगर कार्यालय से मात्र लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित है, लेकिन इसके बावजूद विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। सड़क के किनारे का हिस्सा बुरी…

Read More

बधाई : घणाहट्टी के साहिल ने कराटे में जीता कांस्य पदक, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयनित आपकी खबर, शिमला। शिमला जिला के घणाहट्टी क्षेत्र के उभरते खिलाड़ी साहिल कुमार ने कराटे में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल क्षेत्र बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन हुआ है। यह उपलब्धि उन्होंने मध्य प्रदेश के SAGE University Bhopal में 18 से 21 मार्च तक आयोजित जोनल यूनिवर्सिटी गेम्स के दौरान हासिल की। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के 128 विश्वविद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिससे मुकाबला काफी…

Read More

एसजेवीएन ने रामपुर एचपीएस में 25वें आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट का किया आगाज एसजेवीएन, एनएचपीसी, पीजीसीआईएल और बीबीएमबी ने पहले दिन दर्ज की जीत खेलों के साथ संस्कृति और आत्मनिर्भरता का संगम, एसजेवीएन के कबड्डी टूर्नामेंट में दिखी हिमाचली छटा आपकी खबर, शिमला। 24 मार्च। एसजेवीएन निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने मंगलवार से रामपुर जलविद्युत स्टेशन में एसजेवीएन की ओर से आयोजित किए जा रहे 25वें आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी प्रतिभागी टीमों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने टीम-वर्क तथा संगठनात्मक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने में खेलों के महत्व पर बल दिया, जो आज की कार्य-संस्कृति के लिए महत्वपूर्ण हैं। इस…

Read More

सिरमौर के सराहां–चंडीगढ़ मार्ग की जर्जर हालत गंभीर चिंता का विषय – लोकसभा में उठाया मामला : कश्यप बोले, यह मार्ग क्षेत्र की जीवनरेखा, शीघ्र सुधार की मांग आपकी खबर, शिमला। 23 मार्च। भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने लोकसभा में नियम 377 के तहत हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से जुड़े सराहां–चंडीगढ़ मार्ग की दयनीय स्थिति का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि यह मार्ग न केवल क्षेत्र की छह ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है, बल्कि हिमाचल प्रदेश को हरियाणा और चंडीगढ़ से जोड़ने वाला…

Read More

नागपुर में राज्यपाल ने भारतीय युवा संसद के राष्ट्रीय सत्र को किया संबोधित कहा – भाषा राष्ट्र की आत्मा है, युवाओं से मातृभाषा पर गर्व करने का आह्वान 2047 तक ‘विकसित भारत’ के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर दिया बल आपकी खबर, शिमला। 22 मार्च। हिमाचल के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने नागपुर स्थित महर्षि व्यास सभागार में आयोजित भारतीय युवा संसद के राष्ट्रीय सत्र को संबोधित किया। इस सत्र का आयोजन भारतीय युवा संसद-मीडिया फाउंडेशन और केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में देशभर से लगभग 600 युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया और राष्ट्रीय महत्व…

Read More

आर्थिक चुनौतियों के बीच संतुलित और जनहितकारी बजट, हर वर्ग को साधने की पहल : बलदेव ठाकुर आपकी खबर, शिमला। 22 मार्च। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव एवं वर्तमान में राज्य बस अड्डा प्रबंधन प्राधिकरण के निदेशक बलदेव ठाकुर ने कहा कि हाल ही में आई आपदा से हुए भारी नुकसान तथा केंद्र सरकार के नकारात्मक रवैये के बावजूद प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एक संतुलित और प्रभावशाली बजट प्रस्तुत किया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश की कुल राजस्व प्राप्तियां 40,361 करोड़ रुपये हैं, जबकि व्यय 46,938 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जिससे 6,577 करोड़ रुपये…

Read More

हिमाचल बजट में मानदेयधारकों को बड़ी राहत, आंगनबाड़ी से लेकर आशा वर्कर और चौकीदारों तक बढ़ा मासिक मानदेय सुक्खू सरकार ने विभिन्न श्रेणियों के मानदेय कर्मचारियों के भत्तों में की बढ़ोतरी, हजारों परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ आपकी खबर, शिमला। 21 मार्च। हिमाचल प्रदेश सरकार ने अपने बजट में विभिन्न श्रेणियों के मानदेय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा प्रस्तुत बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सहायिकाओं, आशा वर्करों, सिलाई शिक्षकों, मिड-डे मील वर्करों, जल रक्षकों, वाटर कैरियर, पंचायत चौकीदारों, राजस्व चौकीदारों, SMC अध्यापकों, IT टीचर्स, SPOs तथा पार्ट टाइम…

Read More