Search
Close this search box.

शिमला : एक और बड़ा हादसा, कृष्णानगर में जमींदोज हुए चार मकान, 2 से 3 लोगों के दबने की आशंका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
  • शिमला : एक और बड़ा हादसा, कृष्णानगर में जमींदोज हुए चार मकान, 2 से 3 लोगों के दबने की आशंका

 

आपकी खबर, शिमला।

 

राजधानी में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक दिन पूर्व ही समरहिल में शिव मंंदिर में 20 से ज्यादा लोग दब गए थे। वहां पर आज भी सुबह से रेस्क्यू जारी रहा। मौके पर अभी तक कुल 12 शवों को निकाला जा चुका है।

 

उधर, कृष्णानगर वार्ड में बड़ी संख्या में ढारे बनाए गए हैं। मंगलवार को सुबह के समय ही यहां पर घरों को खाली कराया गया था। यहां पर हाल ही में एक स्लॉटर हाउस बनाया गया था। वह भी ढह गया है। इसके साथ ही चार मकान इसकी जद में आए हैं। खाली कराए गए घरों के लोगों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है।

प्रारंभिक सूचना के अनुसार स्लॉटर हाउस में कितने लोग काम पर थे, यह बताना अभी मुश्किल है। अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 2 से 3 लोगों के दबने की सूचना मिल रही है। यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने हादसे पर दुःख व्यक्त किया और प्रभावितों का हाल जाना। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे सरकार से प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद की मांग करेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें