Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पार्थजीत डे ने एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभाला
    • देसी बीज संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान: हिमाचल की कला देवी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान
    • कुमारसैन में श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ समापन
    • नागपुर में हिमाचल के किसान सोम कृष्ण गौतम को ‘बेस्ट सीड सेवियर अवार्ड’
    • कांग्रेस राज में हिमाचल की कानून व्यवस्था चरमराई, अपराधियों के हौसले बुलंद : विपिन सिंह परमार
    • ऊना: जोगीपंगा में राज्य अनुसूचित जाति आयोग का जागरूकता शिविर आयोजित
    • नौतोड़ का समाधान करने में विफल मंत्री जगत नेगी: सूरत नेगी
    • एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    अपराध

    ऊना : बख्शे नहीं जाएंगे कानून से खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्व

    aapkikhabarBy aapkikhabarNovember 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    ऊना : बख्शे नहीं जाएंगे कानून से खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्व

    आपकी खबर, ब्यूरो।

    ऊना, 20 नवंबर। ऊना जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए उपायुक्त जतिन लाल ने सभी संबंधित विभागों को सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कानून से खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि हुड़दंगियों और सीमांत क्षेत्रों से आने वाले शरारती तत्वों पर कड़ी निगरानी रखें और किसी भी उल्लंघन पर तत्काल और सख्त कार्रवाई करें।

    वे गुरुवार को कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिए बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित यादव सहित प्रशासन तथा पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    जतिन लाल ने बैठक में दोहराया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना और आम जनता को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसके लिए किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। कानून और शांति व्यवस्था के उल्लंघन पर प्रशासन बिल्कुल भी नरमी नहीं बरतेगा।

    उपायुक्त ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था की प्रभावी निगरानी के लिए 7–8 सदस्यीय क्विक रिस्पॉन्स टीम गठित की जाएगी। यह टीम दिन-रात हाईवे और संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग करेगी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

    जतिन लाल ने कहा कि जिले में अब तक जारी सभी हथियार लाइसेंसों की समीक्षा की जाएगी। प्रत्येक थाना प्रभारी अपने क्षेत्र की रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। जिन मामलों में भूमि विवाद या अन्य शिकायतों से जुड़े व्यक्तियों के पास हथियार लाइसेंस पाए जाएंगे, उनके लाइसेंस तुरंत निलंबित कर हथियार जब्त किए जाएंगे।

    उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन या सार्वजनिक रूप से हथियार लहराने वालों पर भी सख्त दंडात्मक कार्रवाई होगी।

    उपायुक्त ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि सीमा क्षेत्रों से आने-जाने वाले सभी वाहनों की सघन चेकिंग की जाए। विभिन्न स्थानों पर रैंडम छापेमारी अभियान चलाएं। पुलिस सड़क पर सक्रिय उपस्थिति बनाए और एरिया डॉमिनेंस सुनिश्चित करे।

    उपायुक्त ने निर्देश दिए कि शराब ठेकों के साथ जुड़े सभी अहातों की अनुमति संबंधी जांच करें। इसके लिए पुलिस और आबकारी विभाग संयुक्त रूप से निरीक्षण करें और किसी भी उल्लंघन की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।

    जतिन लाल ने जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर और कड़ी निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टिप्परों की आवाजाही के मार्गों पर चेकपोस्ट स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा।

    उपायुक्त ने बताया कि जिले में लगभग 6–8 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सीसीटीवी प्रणाली स्थापित की जा रही है, जिससे पूरी निगरानी व्यवस्था प्रभावी होगी। वहीं, बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देशों के पूर्ण पालन पर जोर दिया और कहा कि उल्लंघन करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

    बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र शर्मा, एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम, सभी डीएसपी, खनन और आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    #HimachalNews #News update #UnaNews
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    ऊना: जोगीपंगा में राज्य अनुसूचित जाति आयोग का जागरूकता शिविर आयोजित

    March 15, 2026

    शिमला नगर निगम बजट से पहले विपक्ष का हंगामा, वॉकआउट कर किया विरोध

    February 20, 2026

    किन्नौर के भावानगर में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौके पर मौत

    February 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Recent Posts
    • पार्थजीत डे ने एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभाला
    • देसी बीज संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान: हिमाचल की कला देवी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान
    • कुमारसैन में श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ समापन
    • नागपुर में हिमाचल के किसान सोम कृष्ण गौतम को ‘बेस्ट सीड सेवियर अवार्ड’
    • कांग्रेस राज में हिमाचल की कानून व्यवस्था चरमराई, अपराधियों के हौसले बुलंद : विपिन सिंह परमार
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.