मंडी : 5 अप्रैल को साईगलू उप-मण्डल में बिजली रहेगी बंद, कई क्षेत्रों में 7 घंटे का पावर कट
मरम्मत कार्य के चलते मंडी के साईगलू क्षेत्र में 5 अप्रैल को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
आपकी खबर, मंडी।
4 अप्रैल। 33/22 केवी विद्युत उपकेन्द्र साईगलू में आवश्यक मरम्मत एवं पुनर्गठन कार्य के चलते 5 अप्रैल को विद्युत उप-मण्डल साईगलू के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में सुबह 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इस दौरान अनुभाग साईगलू, गोखड़ा, बीर, कोटली, भरगांव तथा कड़कोह के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र साईगलू, कसाण, सदयाणा, साई, पपराहल, धडयाना, बग्गी, गोखड़ा, बटाहर, सेहली, लोट, तल्याहड़, रन्धाडा, पधियूँ, तांदी, पतरोण, बीर, लाग, सदोह, तरनोह, धन्यारी, बरयारा, कोटली, समराहण, ढंढाल, सुरारी, सैण, भरगांव, अलग, कोट, कून, डवाहण, कड़कोह, लागधार, सताहन व खलाणू आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। सहायक अभियन्ता साईगलू विनीत ठाकुर ने बताया कि विद्युत प्रणाली के सुचारू संचालन के लिए यह कार्य आवश्यक है। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
