Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पार्थजीत डे ने एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभाला
    • देसी बीज संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान: हिमाचल की कला देवी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान
    • कुमारसैन में श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ समापन
    • नागपुर में हिमाचल के किसान सोम कृष्ण गौतम को ‘बेस्ट सीड सेवियर अवार्ड’
    • कांग्रेस राज में हिमाचल की कानून व्यवस्था चरमराई, अपराधियों के हौसले बुलंद : विपिन सिंह परमार
    • ऊना: जोगीपंगा में राज्य अनुसूचित जाति आयोग का जागरूकता शिविर आयोजित
    • नौतोड़ का समाधान करने में विफल मंत्री जगत नेगी: सूरत नेगी
    • एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    हिमाचल प्रदेश

    पार्थजीत डे ने एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभाला

    aapkikhabarBy aapkikhabarMarch 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    पार्थजीत डे ने एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभाला

    आपकी खबर, शिमला।

    19 मार्च। भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने  पार्थजीत डे को नवरत्न सीपीएसई एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) के रूप में कार्यभार ग्रहण कर करने पर हार्दिक बधाई दी और एसजेवीएन में उनका स्वागत किया।

    एसजेवीएन में शामिल होने से पूर्व पार्थजीत डे एनएचपीसी लिमिटेड में कार्यरत रहे, जहाँ वह निगम मुख्यालय में निगमित लेखा एवं नीति अनुभाग, निगमित कर प्रकोष्ठ एवं कर्मचारी लाभ न्यासों के प्रभारी रहे। उन्होंने एनएचपीसी की अधीनस्थ कंपनी, लोकतक डाउनस्ट्रीम हाइड्रोइलेक्ट्रिक कारपोरेशन लिमिटेड के निदेशक मंडल में नामित निदेशक के रूप में भी कार्य किया।

    पार्थजीत डे नवंबर, 1998 में एनएचपीसी में ट्रेनी अधिकारी (वित्त) के रूप में अपने कैरियर की शुरुआत की और उन्होने निगमित लेखा, कराधान, वित्तीय प्रणालियों और अनुबंधों के क्षेत्रों में 27 वर्षों से अधिक का व्यापक कारोबारी अनुभव हासिल किया है। इनके व्यापक अनुभव में भारतीय लेखा मानकों, कराधान कानूनों, टैरिफ विनियमों और कारपोरेट प्रशासन की गहन सूझ-बुझ शामिल है, जो विद्युत क्षेत्र की परियोजनाओं की अभियोजना, विकास एवं प्रचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    पार्थजीत डे ने रंगित प्रोजेक्ट (सिक्किम), तीस्ता लो डैम प्रोजेक्ट (पश्चिम बंगाल), सियांग बेसिन प्रोजेक्ट (अरुणाचल प्रदेश) और ग्रामीण सड़क प्रोजेक्ट (बिहार) सहित कई प्रोजेक्ट स्थलों पर अपनी सेवाएँ प्रदान की हैं। उन्होंने एनएचपीसी में भारतीय लेखा मानकों को प्रथम बार अपनाने के लिए गठित समिति का नेतृत्व भी किया।

    डे इंस्टीट्यूट ऑफ़ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया के फेलो सदस्य हैं और इनके पास चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट तथा सीजीएमए योग्यताएँ भी हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    ऊना: जोगीपंगा में राज्य अनुसूचित जाति आयोग का जागरूकता शिविर आयोजित

    March 15, 2026

    एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की

    March 9, 2026

    एसजेवीएन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया, गिव टू गेन रही थीम

    March 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Recent Posts
    • पार्थजीत डे ने एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभाला
    • देसी बीज संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान: हिमाचल की कला देवी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान
    • कुमारसैन में श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ समापन
    • नागपुर में हिमाचल के किसान सोम कृष्ण गौतम को ‘बेस्ट सीड सेवियर अवार्ड’
    • कांग्रेस राज में हिमाचल की कानून व्यवस्था चरमराई, अपराधियों के हौसले बुलंद : विपिन सिंह परमार
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.