Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नागपुर में राज्यपाल ने भारतीय युवा संसद के राष्ट्रीय सत्र को किया संबोधित
    • आर्थिक चुनौतियों के बीच संतुलित और जनहितकारी बजट, हर वर्ग को साधने की पहल : बलदेव ठाकुर
    • हिमाचल बजट में मानदेयधारकों को बड़ी राहत, आंगनबाड़ी से लेकर आशा वर्कर और चौकीदारों तक बढ़ा मासिक मानदेय
    • हिमाचल में मौसम का कहर, बारिश-बर्फबारी से जनजीवन हुआ प्रभावित
    • गगरेट में ₹5 करोड़ से अत्याधुनिक मत्स्य पालन प्रशिक्षण केंद्र को मिली मंजूरी
    • तीन माह बाद स्वर्ग से लौटे देव श्रीबड़ा छमाहूं, 44 हजार रानियों की कैद में हुए मदहोश
    • पार्थजीत डे ने एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभाला
    • देसी बीज संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान: हिमाचल की कला देवी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    देश

    एसजेवीएन की अध्‍यक्षता में नराकास का वार्षिक पुरस्‍कार वितरण समारोह

    aapkikhabarBy aapkikhabarDecember 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एसजेवीएन की अध्‍यक्षता में नराकास का वार्षिक पुरस्‍कार वितरण समारोह

    एसजेवीएन लिमिटेड, भारतीय जीवन बीमा निगम और पंजाब नैशनल बैंक ने प्रथम पुरस्‍कार प्राप्‍त किया

    आपकी खबर, ब्यूरो।

    शिमला, 8 दिसंबर। एसजेवीएन लिमिटेड की अध्‍यक्षता में गठित नगर राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति (नराकास), शिमला (कार्यालय-2) का वार्षिक राजभाषा पुरस्‍कार वितरण समारोह तथा छमाही बैठक का आयोजन एसजेवीएन लिमिटेड के परिसर में आज किया गया। इस अवसर पर चन्‍द्र शेखर यादव, कार्यकारी निदेशक (मा.सं.) सहित राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त निदेशक (कार्यान्‍वयन), कुमार पाल शर्मा तथा आशीष पंत, महाप्रबंधक(राजभाषा) एसजेवीएन लिमिटेड उपस्थित रहे।

    इस बैठक के दौरान सदस्‍य कार्यालयों में सर्वश्रेष्‍ठ राजभाषा कार्य-निष्‍पादन के लिए उन्हें नराकास राजभाषा शील्‍ड से सम्‍मानित भी किया गया। ये पुरस्कार चन्‍द्रशेखर यादव,कार्यकारी निदेशक (मा.सं.) के करकमलों से प्रदान किए गए। कार्यालयों की संख्‍या के आधार पर पुरस्‍कारों को तीन श्रेणियों यथा सरकारी कार्यालय एवं वित्तीय संस्‍थान, सार्वजनिक उपक्रम तथा बैंक श्रेणी में वि‍भाजित किया गया है। प्रत्‍येक श्रेणी में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं दो प्रोत्साहन पुरस्‍कार सुनिश्चित किए गए हैं। प्रथम पुरस्कार एसजेवीएन लिमिटेड, भारतीय जीवन बीमा निगम तथा पंजाब नैशनल बैंक को प्रदान किया गया।

    द्वितीय पुरस्कार आरईसी, हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान तथा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को मिला। जबकि इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड(इंडेन), क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त कार्यालय तथा यूको बैंक को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड, खुदरा मंडल, मुख्य महाप्रबंधक, दूरसंचार, परिमंडल, न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग, भारतीय रिजर्व बैंक तथा यूनियन बैंक को प्रोत्‍साहन पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया।

    इस अवसर पर चन्‍द्रशेखर यादव कार्यकारी निदेशक(मा.सं.), एसजेवीएन द्वारा राजभाषा गृहपत्र‍िका ‘’हिमसंवाद’’ के चतुर्थ अंक का विमोचन भी किया गया। पत्रिका के प्रकाशन का उद्देश्य सदस्‍य कार्यालयों की सृजनात्‍मकता तथा रचनात्‍मक अभिरुचि को बढ़ावा देने के साथ-साथ राजभाषा हिंदी का प्रचार-प्रसार करना है। इस पत्र‍िका के प्रकाशन का समस्‍त दायित्‍व एसजेवीएन लिमिटेड द्वारा निभाया गया है।

    मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक (मा.सं.), चन्‍द्रशेखर यादव ने अपने संबोधन में कहा कि सभी सदस्‍य कार्यालय अपने-अपने कार्यालय में सराहनीय कार्य कर रहे हैं और आगे भी इसी गति को बनाए रखते हुए अधिकतम कामकाज हिंदी में संपन्‍न करने का हरसंभव प्रयास करें। इस अवसर पर नराकास के सदस्‍य कार्यालयों के प्रमुख एवं एसजेवीएन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    #Himachal Pradesh #NJHPS #Sjvnl
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की

    March 9, 2026

    घरोग घणाहट्टी में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रवास, 8 सत्रों में संगठन और सरकार की नीतियों पर चर्चा

    March 8, 2026

    कविंद्र गुप्ता बने हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल

    March 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Recent Posts
    • नागपुर में राज्यपाल ने भारतीय युवा संसद के राष्ट्रीय सत्र को किया संबोधित
    • आर्थिक चुनौतियों के बीच संतुलित और जनहितकारी बजट, हर वर्ग को साधने की पहल : बलदेव ठाकुर
    • हिमाचल बजट में मानदेयधारकों को बड़ी राहत, आंगनबाड़ी से लेकर आशा वर्कर और चौकीदारों तक बढ़ा मासिक मानदेय
    • हिमाचल में मौसम का कहर, बारिश-बर्फबारी से जनजीवन हुआ प्रभावित
    • गगरेट में ₹5 करोड़ से अत्याधुनिक मत्स्य पालन प्रशिक्षण केंद्र को मिली मंजूरी
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 aapkikhabar. All rights reserved.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.