Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आर्थिक चुनौतियों के बीच संतुलित और जनहितकारी बजट, हर वर्ग को साधने की पहल : बलदेव ठाकुर
    • हिमाचल बजट में मानदेयधारकों को बड़ी राहत, आंगनबाड़ी से लेकर आशा वर्कर और चौकीदारों तक बढ़ा मासिक मानदेय
    • हिमाचल में मौसम का कहर, बारिश-बर्फबारी से जनजीवन हुआ प्रभावित
    • गगरेट में ₹5 करोड़ से अत्याधुनिक मत्स्य पालन प्रशिक्षण केंद्र को मिली मंजूरी
    • तीन माह बाद स्वर्ग से लौटे देव श्रीबड़ा छमाहूं, 44 हजार रानियों की कैद में हुए मदहोश
    • पार्थजीत डे ने एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभाला
    • देसी बीज संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान: हिमाचल की कला देवी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान
    • कुमारसैन में श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ समापन
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    देश

    NJHPS ने हासिल किया दूसरी सबसे तीव्र 7000 मिलियन यूनिट ऊर्जा उत्पादन का कीर्तिमान

    निदेशक कार्मिक अजय शर्मा ने दी बधाई, बोले सामुहिक प्रयासों से हुआ संभव
    aapkikhabarBy aapkikhabarJanuary 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    NJHPS ने हासिल किया दूसरी सबसे तीव्र 7000 मिलियन यूनिट ऊर्जा उत्पादन का कीर्तिमान

    निदेशक भूपेंद्र गुप्ता बोले, यह कीर्तिमान एनजेएचपीएस टीम की प्रतिबद्धता को दर्शाता

    निदेशक कार्मिक अजय शर्मा ने दी बधाई, बोले सामुहिक प्रयासों से हुआ संभव

    आपकी खबर, झाकड़ी।

    19 जनवरी। देश की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना, एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। 18 जनवरी, 2026 को एनजेएचपीएस ने 7000 मिलियन यूनिट (एमयू) विद्युत उत्पादन का आंकड़ा प्राप्त कर परियोजना के इतिहास में दूसरी सबसे तीव्र गति से 7000 एमयू उत्पादन का कीर्तिमान स्थापित किया है। इस उपलब्धि के साथ एनजेएचपीएस ने 26 जनवरी, 2025 को स्थापित अपने पूर्ववर्ती दूसरे सबसे तेज 7000 मिलियन यूनिट उत्पादन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

    उल्लेखनीय है कि एनजेएचपीएस द्वारा सबसे तेज 7000 मिलियन यूनिट ऊर्जा उत्पादन का रिकॉर्ड 4 जनवरी, 2012 को स्थापित किया गया था, जो परियोजना के अब तक के सर्वाधिक वार्षिक विद्युत उत्पादन वर्ष के दौरान प्राप्त हुआ था।

    यह उपलब्धि नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन की उच्च तकनीकी दक्षता, सुदृढ़ संचालन व्यवस्था तथा सभी विभागों के समन्वित प्रयासों का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

    इस अवसर पर अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन भूपेंद्र गुप्ता ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह कीर्तिमान एनजेएचपीएस टीम की प्रतिबद्धता, अनुशासन एवं उत्कृष्ट कार्य संस्कृति को दर्शाता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी प्रकार की कार्य-निष्ठा एवं परिणामोन्मुख दृष्टिकोण के साथ संगठन निरंतर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करता रहेगा।

    निदेशक (कार्मिक), एसजेवीएन अजय कुमार शर्मा ने इस उपलब्धि पर सभी को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता संगठन की सामूहिक क्षमता, प्रभावी मानव संसाधन प्रबंधन तथा विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट समन्वय का परिणाम है।

    परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस राजीव कपूर ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए मार्गदर्शन एवं निरंतर सहयोग प्रदान करने हेतु अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, निदेशक (कार्मिक), भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए), हिमाचल प्रदेश सरकार तथा शिमला एवं किन्नौर जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

    उन्होंने इस सफलता को टीम भावना का परिणाम बताते हुए ओ एंड एम, पावर हाउस एवं नाथपा टीम के समर्पण और अथक प्रयासों की विशेष सराहना की तथा इस उपलब्धि में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले सभी हितधारकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

    #Jhakdi #NJHPS #PowerProject #Rampur
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की

    March 9, 2026

    एसजेवीएन ने एमएसएमई के लिए विशेष वेंडर डेवल्पमेंट मीट 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया

    February 19, 2026

    एसजेवीएन ने असम में 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का सीओडी हासिल किया

    February 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Recent Posts
    • आर्थिक चुनौतियों के बीच संतुलित और जनहितकारी बजट, हर वर्ग को साधने की पहल : बलदेव ठाकुर
    • हिमाचल बजट में मानदेयधारकों को बड़ी राहत, आंगनबाड़ी से लेकर आशा वर्कर और चौकीदारों तक बढ़ा मासिक मानदेय
    • हिमाचल में मौसम का कहर, बारिश-बर्फबारी से जनजीवन हुआ प्रभावित
    • गगरेट में ₹5 करोड़ से अत्याधुनिक मत्स्य पालन प्रशिक्षण केंद्र को मिली मंजूरी
    • तीन माह बाद स्वर्ग से लौटे देव श्रीबड़ा छमाहूं, 44 हजार रानियों की कैद में हुए मदहोश
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 aapkikhabar. All rights reserved.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.