Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नागपुर में राज्यपाल ने भारतीय युवा संसद के राष्ट्रीय सत्र को किया संबोधित
    • आर्थिक चुनौतियों के बीच संतुलित और जनहितकारी बजट, हर वर्ग को साधने की पहल : बलदेव ठाकुर
    • हिमाचल बजट में मानदेयधारकों को बड़ी राहत, आंगनबाड़ी से लेकर आशा वर्कर और चौकीदारों तक बढ़ा मासिक मानदेय
    • हिमाचल में मौसम का कहर, बारिश-बर्फबारी से जनजीवन हुआ प्रभावित
    • गगरेट में ₹5 करोड़ से अत्याधुनिक मत्स्य पालन प्रशिक्षण केंद्र को मिली मंजूरी
    • तीन माह बाद स्वर्ग से लौटे देव श्रीबड़ा छमाहूं, 44 हजार रानियों की कैद में हुए मदहोश
    • पार्थजीत डे ने एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभाला
    • देसी बीज संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान: हिमाचल की कला देवी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    देश

    एसजेवीएन ने सामूहिक गायन के साथ ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ मनाई

    aapkikhabarBy aapkikhabarNovember 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एसजेवीएन ने सामूहिक गायन के साथ ‘वंदे मातरम‘ की 150वीं वर्षगांठ मनाई

    वंदे मातरम हमारे राष्ट्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक : अजय शर्मा

    आपकी खबर, ब्यूरो।

    शिमला, 7 नवंबर। एसजेवीएन के निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने शिमला स्थित अपने कारपोरेट मुख्यालय में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के सामूहिक गायन का आयोजन करके इसकी 150वीं वर्षगांठ मनाई। इस कार्यक्रम में अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक) एसजेवीएन तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। एसजेवीएन ने अखिल भारत में अपनी सभी परियोजनाओं और कार्यालयों में सामूहिक गायन का आयोजन करके वर्ष भर चलने वाले इस समारोह की शुरुआत की।

    इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली से राष्ट्र को संबोधित किया तथा इस कार्यक्रम का एसजेवीएन कर्मचारियों के लिए सीधा प्रसारण किया गया। नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वंदे मातरम का सामूहिक गायन एक गहन अनुभव है, जो एकता, साहस और गौरव की प्रेरणा देता है। प्रधानमंत्री ने इस बात पर बल देते हुए कहा कि ऐसा कोई लक्ष्य नहीं है, जिसे भारत हासिल न कर सके। उन्होंने यह भी कहा कि यह समारोह सभी नागरिकों में नई ऊर्जा और गौरव का संचार करेगा तथा राष्ट्र के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी।

    इस अवसर पर अजय कुमार शर्मा ने कहा कि वंदे मातरम हमारे राष्ट्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। आज हम एक ऐसे क्षण के साक्षी बन रहे हैं, जो भारत की आत्मा से गहराई से जुड़ा एक भावनात्मक उत्सव है।

    यह पहल भारत सरकार द्वारा दिनांक 7 नवंबर से अगले वर्ष 7 नवंबर, 2026 तक आयोजित किए जा रहे राष्ट्रव्यापी समारोहों का एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, गौरव और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए, एसजेवीएन लिमिटेड इस महत्वपूर्ण अवसर पर राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देने के लिए वर्ष भर विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन करेगा।

    #Njhpc #Rampur Bushahr #Shimla #Sjvnl
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की

    March 9, 2026

    घरोग घणाहट्टी में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रवास, 8 सत्रों में संगठन और सरकार की नीतियों पर चर्चा

    March 8, 2026

    नाथपा बांध से 25 फरवरी को छोड़ा जाएगा पानी, सतलुज किनारे न जाएं लोग – प्रशासन की चेतावनी

    February 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Recent Posts
    • नागपुर में राज्यपाल ने भारतीय युवा संसद के राष्ट्रीय सत्र को किया संबोधित
    • आर्थिक चुनौतियों के बीच संतुलित और जनहितकारी बजट, हर वर्ग को साधने की पहल : बलदेव ठाकुर
    • हिमाचल बजट में मानदेयधारकों को बड़ी राहत, आंगनबाड़ी से लेकर आशा वर्कर और चौकीदारों तक बढ़ा मासिक मानदेय
    • हिमाचल में मौसम का कहर, बारिश-बर्फबारी से जनजीवन हुआ प्रभावित
    • गगरेट में ₹5 करोड़ से अत्याधुनिक मत्स्य पालन प्रशिक्षण केंद्र को मिली मंजूरी
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 aapkikhabar. All rights reserved.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.