Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली 22 से 30 मार्च तक, 3000 युवा होंगे शामिल
    • सुन्नी नागरिक औषधालय में अल्ट्रासाउंड सुविधा नहीं, मरीज निजी केंद्रों के सहारे
    • पेंशनर्स का बड़ा ऐलान: 5 मार्च को सुंदरनगर में राज्य स्तरीय बैठक, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप
    • पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली में अमित शाह और गजेंद्र शेखावत से की महत्वपूर्ण भेंट
    • AI समिट विवाद में सियासत तेज: रणधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री और CMO की भूमिका पर उठाए सवाल
    • ICAI हिमाचल शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन, सीए चेतन कुमार बने अध्यक्ष
    • करसोग के सेरी बंगलो में किसान गोष्ठी, प्राकृतिक खेती की ओर बढ़े 100 किसान
    • छोहारा में DDUGKY मोबिलाइजेशन कैंप, 100 से अधिक दीदियों ने उठाया कौशल विकास का लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    राजनीति

    सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करना कांग्रेस की लोकतंत्र विरोधी मानसिकता का प्रमाण : रणधीर शर्मा

    भाजपा मीडिया प्रभारी बोले, सुक्खू सरकार जनता के बीच जाने से घबरा रही
    aapkikhabarBy aapkikhabarFebruary 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    Oplus_16908288

    सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करना कांग्रेस की लोकतंत्र विरोधी मानसिकता का प्रमाण : रणधीर शर्मा

    भाजपा मीडिया प्रभारी बोले, सुक्खू सरकार जनता के बीच जाने से घबरा रही

    संभावित हार के डर से चुनावों को लगातार टाल रही कांग्रेस

    आपकी खबर, सोलन।

    4 फरवरी। भाजपा नेता एवं विधायक रणधीर शर्मा ने हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव टालने के लिए कांग्रेस सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई एसएलपी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। रणधीर शर्मा ने कहा कि इस एसएलपी से यह बिल्कुल स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस पार्टी पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव करवाना ही नहीं चाहती और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित करने का हर संभव प्रयास कर रही है।

    रणधीर शर्मा ने कहा कि हमारे संविधान में स्पष्ट व्यवस्था है कि चाहे पंचायती राज संस्थाएं हों, शहरी निकाय हों, विधानसभा हो या लोकसभा—हर संस्था के चुनाव पांच वर्षों के भीतर अनिवार्य रूप से करवाना लोकतांत्रिक जिम्मेदारी है। लेकिन वर्तमान सुक्खू सरकार शुरू से ही इन चुनावों को टालने की साजिश कर रही है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने पहले चुनाव टालने के लिए संवैधानिक संस्था चुनाव आयोग से टकराव लिया, आयोग के निर्देशों की पालना नहीं की, अधिसूचनाओं को नजरअंदाज किया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने का प्रयास किया।

    रणधीर शर्मा ने कहा कि जब एक जनहित याचिका पर माननीय उच्च न्यायालय ने स्पष्ट निर्णय दिया कि 30 अप्रैल 2026 तक पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव करवाए जाएं, तब भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उस निर्णय पर टिप्पणी कर न्यायालय की अवमानना जैसा आचरण किया। अब सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर कर यह सरकार फिर चुनावों को टालने की कोशिश कर रही है।

    भाजपा विधायक ने कहा कि इससे साफ साबित होता है कि सुक्खू सरकार लोकतंत्र में विश्वास नहीं करती। इसका रवैया तानाशाहीपूर्ण है और यह सरकार पंचायती राज तथा शहरी निकाय चुनावों को टालने के लिए हर स्तर पर प्रयास कर रही है।

    रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार तीन वर्षों में प्रदेश में कोई जनहित का कार्य नहीं कर पाई। न कोई विकास कार्य हुए, न कोई नई जनकल्याणकारी योजना शुरू हुई। उल्टा पिछली भाजपा सरकार के समय चल रहे विकास कार्य ठप कर दिए गए, खोले गए संस्थान बंद कर दिए गए और कई जनकल्याणकारी योजनाओं को समाप्त कर दिया गया।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार चुनावी वादे तो दूर, चुनावी गारंटियां तक पूरी नहीं कर पाई। इसलिए अब यह सरकार जनता के बीच जाने से घबरा रही है। संभावित हार को देखकर कांग्रेस सरकार बार-बार चुनावों को टालने का प्रयास कर रही है।

    रणधीर शर्मा ने कहा कि यह भी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकायों के चुने हुए जनप्रतिनिधियों को हटाकर प्रशासक नियुक्त कर दिए हैं, जो पूर्णतः अलोकतांत्रिक, गैर-संवैधानिक और जनता के अधिकारों का हनन है।

    उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस लोकतंत्र विरोधी, तानाशाहीपूर्ण और चुनाव टालने वाली नीति की कड़े शब्दों में निंदा करती है और मांग करती है कि प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव तुरंत करवाए जाएं ताकि जनता को अपने प्रतिनिधि चुनने का अधिकार मिल सके।

    आपकी_खबर एसएलपी कांग्रेस_विरोध कांग्रेस_सरकार ग्रामीण_लोकतंत्र पंचायत_चुनाव_टालने_का_आरोप पंचायती_राज_चुनाव भाजपा_प्रेस_वार्ता भाजपा_हिमाचल रणधीर_शर्मा लोकतंत्र_विरोधी सुक्खू_सरकार सुप्रीम_कोर्ट हिमाचल_प्रदेश_राजनीति
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    AI समिट विवाद में सियासत तेज: रणधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री और CMO की भूमिका पर उठाए सवाल

    February 28, 2026

    हिमाचल राज्यसभा चुनाव 2026: नैतिकता से ही जीतेंगे चुनाव, मंत्री जगत सिंह नेगी का बड़ा बयान

    February 23, 2026

    हिमाचल पंचायत चुनाव 2026: 2011 जनगणना के आधार पर बनेगा नया आरक्षण रोस्टर, मंत्री अनिरुद्ध सिंह का बड़ा बयान

    February 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Recent Posts
    • पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली 22 से 30 मार्च तक, 3000 युवा होंगे शामिल
    • सुन्नी नागरिक औषधालय में अल्ट्रासाउंड सुविधा नहीं, मरीज निजी केंद्रों के सहारे
    • पेंशनर्स का बड़ा ऐलान: 5 मार्च को सुंदरनगर में राज्य स्तरीय बैठक, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप
    • पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली में अमित शाह और गजेंद्र शेखावत से की महत्वपूर्ण भेंट
    • AI समिट विवाद में सियासत तेज: रणधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री और CMO की भूमिका पर उठाए सवाल
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.