Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नौतोड़ का समाधान करने में विफल मंत्री जगत नेगी: सूरत नेगी
    • एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की
    • एसजेवीएन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया, गिव टू गेन रही थीम
    • घरोग घणाहट्टी में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रवास, 8 सत्रों में संगठन और सरकार की नीतियों पर चर्चा
    • कविंद्र गुप्ता बने हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल
    • सेरी बंगलों पंचायत में किसानों को सिखाया जीवामृत बनाना, प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
    • सुंदरनगर में पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक, लंबित मांगों पर सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान
    • पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली 22 से 30 मार्च तक, 3000 युवा होंगे शामिल
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    राजनीति

    हिमाचल राज्यसभा चुनाव 2026: नैतिकता से ही जीतेंगे चुनाव, मंत्री जगत सिंह नेगी का बड़ा बयान

    कहा - अनैतिक या गैर-लोकतांत्रिक तरीके का सहारा नहीं लेगी कांग्रेस
    aapkikhabarBy aapkikhabarFebruary 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    हिमाचल राज्यसभा चुनाव 2026: नैतिकता से ही जीतेंगे चुनाव, मंत्री जगत सिंह नेगी का बड़ा बयान

    कहा – अनैतिक या गैर-लोकतांत्रिक तरीके का सहारा नहीं लेगी कांग्रेस

    Himachal Rajya Sabha Election: खरीद-फरोख्त की राजनीति पर नेगी का वार, बोले— लोकतंत्र से समझौता नहीं

    आपकी खबर, शिमला।

    23 फरवरी। हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट पर होने वाले चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच हिमाचल प्रदेश के बागवानी, राजस्व और जनजातीय मंत्री जगत सिंह नेगी ने बड़ा बयान देते हुए साफ किया है कि कांग्रेस इस चुनाव में किसी भी तरह के अनैतिक या गैर-लोकतांत्रिक तरीके का सहारा नहीं लेगी। कांग्रेस के पास संख्या बल सबसे अधिक है। भाजपा इस चुनाव के बारे में सोच भी नहीं सकती।

    मंत्री जगत सिंह नेगी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम न तो अनैतिक तरीके से जीतना चाहते हैं और न ही किसी को अनैतिक तरीके से जिताना चाहते हैं। लोकतंत्र में पारदर्शिता और नैतिकता सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखती है और राज्यसभा चुनाव भी निष्पक्षता के साथ लड़ा जाएगा। नेगी ने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस के विधायक पूरी तरह एकजुट हैं। किसी भी प्रकार की खरीद-फरोख्त या दबाव की राजनीति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर विपक्ष इस तरह की राजनीति करता है तो जनता उसे जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल की राजनीति में अब इस तरह की परंपराओं के लिए कोई जगह नहीं है।

    मंत्री ने बताया कि पार्टी स्तर पर राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर विचार-विमर्श जारी है और जल्द ही केंद्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा के बाद नाम का ऐलान किया जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी सर्वसम्मति से मजबूत और योग्य उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी। सभी विधायक पार्टी लाइन के अनुसार मतदान करेंगे। कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ चुनाव में उतरने के लिए तैयार है।

    हिमाचल में राज्यसभा की इस सीट को लेकर सियासी हलचल बढ़ गई है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल अपने-अपने समीकरण साधने में जुटे हैं। ऐसे में मंत्री जगत सिंह नेगी का यह बयान साफ संकेत देता है कि कांग्रेस नैतिकता और पारदर्शिता के मुद्दे को प्रमुखता देकर चुनावी मैदान में उतरना चाहती है।

    #Himachal News Breaking News Himachal Congress Himachal Election News Himachal Himachal Congress News Himachal Government News Himachal Latest News Himachal Politics Himachal Pradesh News Himachal Pradesh Politics Himachal Rajya Sabha Seat HP Politics Update India Politics News Jagat Singh Negi Political News Himachal Rajya Sabha Chunav Himachal Rajya Sabha Election Rajya Sabha Election 2026 Shimla News Shimla Political Update
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    नौतोड़ का समाधान करने में विफल मंत्री जगत नेगी: सूरत नेगी

    March 12, 2026

    कविंद्र गुप्ता बने हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल

    March 5, 2026

    सेरी बंगलों पंचायत में किसानों को सिखाया जीवामृत बनाना, प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

    March 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Recent Posts
    • नौतोड़ का समाधान करने में विफल मंत्री जगत नेगी: सूरत नेगी
    • एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की
    • एसजेवीएन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया, गिव टू गेन रही थीम
    • घरोग घणाहट्टी में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रवास, 8 सत्रों में संगठन और सरकार की नीतियों पर चर्चा
    • कविंद्र गुप्ता बने हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.