Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नौतोड़ का समाधान करने में विफल मंत्री जगत नेगी: सूरत नेगी
    • एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की
    • एसजेवीएन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया, गिव टू गेन रही थीम
    • घरोग घणाहट्टी में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रवास, 8 सत्रों में संगठन और सरकार की नीतियों पर चर्चा
    • कविंद्र गुप्ता बने हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल
    • सेरी बंगलों पंचायत में किसानों को सिखाया जीवामृत बनाना, प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
    • सुंदरनगर में पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक, लंबित मांगों पर सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान
    • पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली 22 से 30 मार्च तक, 3000 युवा होंगे शामिल
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    राजनीति

    हिमाचल पंचायत चुनाव 2026: 2011 जनगणना के आधार पर बनेगा नया आरक्षण रोस्टर, मंत्री अनिरुद्ध सिंह का बड़ा बयान

    हिमाचल में आरक्षण का आधार 2011 की जनसंख्या, रोटेशन सिस्टम से बदलेंगी सीटें
    aapkikhabarBy aapkikhabarFebruary 23, 2026Updated:February 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    हिमाचल पंचायत चुनाव 2026: 2011 जनगणना के आधार पर बनेगा नया आरक्षण रोस्टर, मंत्री अनिरुद्ध सिंह का बड़ा बयान

    हिमाचल में आरक्षण का आधार 2011 की जनसंख्या, रोटेशन सिस्टम से बदलेंगी सीटें

    Himachal Panchayat Elections: नया रोस्टर तैयार, 50% महिला आरक्षण के साथ 2011 Census बनेगा आधार

    आपकी खबर,  शिमला।

    23 फरवरी। हिमाचल प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर आरक्षण रोस्टर का नया खाका लगभग तय हो गया है। इस बार पंचायत चुनावों में सीटों के आरक्षण का आधार 2011 की जनगणना को बनाया जाएगा। पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने इसे लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि सरकार समयबद्ध तरीके से चुनाव करवाने के लिए सभी संवैधानिक प्रक्रियाएं पूरी कर रही है।

    पंचायती राज विभाग के निर्देशों के अनुसार इस बार पंचायत चुनावों में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और महिलाओं के लिए आरक्षण 2011 की जनसंख्या के आधार पर तय होगा। पंचायत प्रधानों का आरक्षण विकास खंड (ब्लॉक) स्तर को इकाई मानकर तय किया जाएगा। इसके अलावा पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद स्तर पर भी सीटों का आरक्षण जनसंख्या अनुपात के अनुसार लागू होगा।

    इसके साथ ही महिलाओं के लिए कुल पदों का 50 प्रतिशत आरक्षण अनिवार्य रहेगा और SC/ST वर्ग के आरक्षित पदों में भी आधे पद महिलाओं के लिए सुरक्षित होंगे। पंचायती राज मंत्री का कहना है कि नए रोस्टर में रोटेशन प्रणाली लागू होगी। जो पंचायत या सीट पिछली बार किसी वर्ग के लिए आरक्षित थी, इस बार उसे सामान्य किया जा सकता है। आरक्षण क्रमवार घुमाया जाएगा ताकि सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व का मौका मिले। इससे पंचायत स्तर पर नए चेहरों के आने की संभावना बढ़ेगी और चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं। पंचायत चुनाव को लेकर न्यायालय ने भी सख्त रुख अपनाया है।

    बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को 31 मई से पहले हर हाल में चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सरकार को आरक्षण रोस्टर तय करने की समय सीमा 31 मार्च तक दी गई है। इसी के बाद राज्य में रोस्टर फाइनल करने और चुनावी तैयारियों को तेज किया गया है।

    पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि सरकार न्यायालय के आदेशों का सम्मान करती है। पंचायतों के पुनर्गठन और परिसीमन का काम पूरा किया जा चुका है। तय समय सीमा के अंदर ही रोस्टर जारी कर चुनाव कराए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को लंबे समय तक खाली नहीं रखा जा सकता और समय पर चुनाव करवाना सरकार की प्राथमिकता है।

    2011 Census Reservation Himachal Anirudh Singh Statement Himachal Local Body Election Himachal Panchayat Chunav 2026 Himachal Panchayat Election Himachal Panchayati Raj Minister News Himachal Women Reservation Panchayat HP Panchayat Election Update HP Panchayat News Today Panchayat Election Roster Rotation HP Panchayat Reservation Roster Himachal SC ST Reservation Himachal Panchayat
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    नौतोड़ का समाधान करने में विफल मंत्री जगत नेगी: सूरत नेगी

    March 12, 2026

    AI समिट विवाद में सियासत तेज: रणधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री और CMO की भूमिका पर उठाए सवाल

    February 28, 2026

    हिमाचल राज्यसभा चुनाव 2026: नैतिकता से ही जीतेंगे चुनाव, मंत्री जगत सिंह नेगी का बड़ा बयान

    February 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Recent Posts
    • नौतोड़ का समाधान करने में विफल मंत्री जगत नेगी: सूरत नेगी
    • एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की
    • एसजेवीएन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया, गिव टू गेन रही थीम
    • घरोग घणाहट्टी में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रवास, 8 सत्रों में संगठन और सरकार की नीतियों पर चर्चा
    • कविंद्र गुप्ता बने हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.