Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नागपुर में राज्यपाल ने भारतीय युवा संसद के राष्ट्रीय सत्र को किया संबोधित
    • आर्थिक चुनौतियों के बीच संतुलित और जनहितकारी बजट, हर वर्ग को साधने की पहल : बलदेव ठाकुर
    • हिमाचल बजट में मानदेयधारकों को बड़ी राहत, आंगनबाड़ी से लेकर आशा वर्कर और चौकीदारों तक बढ़ा मासिक मानदेय
    • हिमाचल में मौसम का कहर, बारिश-बर्फबारी से जनजीवन हुआ प्रभावित
    • गगरेट में ₹5 करोड़ से अत्याधुनिक मत्स्य पालन प्रशिक्षण केंद्र को मिली मंजूरी
    • तीन माह बाद स्वर्ग से लौटे देव श्रीबड़ा छमाहूं, 44 हजार रानियों की कैद में हुए मदहोश
    • पार्थजीत डे ने एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभाला
    • देसी बीज संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान: हिमाचल की कला देवी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    राजनीति

    कांग्रेस झूठ के सहारे सत्ता में आई, हिमाचल की 28 लाख महिलाओं से किया धोखा : डेजी ठाकुर

    1500 रुपये का वादा जुमला निकला, तीन साल बाद भी महिलाएं सरकार से हिसाब मांग रही
    aapkikhabarBy aapkikhabarJanuary 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    Oplus_16908288

    कांग्रेस झूठ के सहारे सत्ता में आई, हिमाचल की 28 लाख महिलाओं से किया धोखा : डेजी ठाकुर

    1500 रुपये का वादा जुमला निकला, तीन साल बाद भी महिलाएं सरकार से हिसाब मांग रही

    आपकी खबर, शिमला।

    21 जनवरी। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डेजी ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा मनाली विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणा पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने झूठ का चोला ओढ़कर हिमाचल प्रदेश की 28 लाख महिलाओं को ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज महा ठग मित्र मंडली पार्टी के रूप में सामने आ चुकी है, जिसने सत्ता प्राप्त करने के लिए महिलाओं की भावनाओं के साथ सबसे बड़ा राजनीतिक छल किया।

    डेजी ठाकुर ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के शीर्ष नेता—प्रियंका गांधी, राजीव शुक्ला और अलका लांबा—ने घर-घर जाकर यह गारंटी दी थी कि हिमाचल प्रदेश की हर महिला को बिना किसी शर्त हर माह 1500 रुपये दिए जाएंगे। उस समय न आय सीमा की बात थी, न क्षेत्र की, न ही किसी तरह की पात्रता की शर्तें रखी गई थीं। लेकिन जैसे ही कांग्रेस सत्ता में आई, यह वादा धुएं की तरह गायब हो गया।

    उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री केवल लगभग 80 हजार महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणा कर रहे हैं, जबकि प्रदेश में महिलाओं की संख्या 28 लाख से अधिक है। यह न केवल महिलाओं के साथ भेदभाव है, बल्कि खुलेआम धोखाधड़ी भी है। मुख्यमंत्री जहां भी जाते हैं, उसी विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं को भ्रमित कर अस्थायी घोषणाएं कर देते हैं, लेकिन पूरे प्रदेश की महिलाओं को उनका अधिकार आज भी नहीं मिल पाया है।

    डेजी ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार को बने लगभग तीन वर्ष हो चुके हैं, लेकिन महिलाएं आज भी अपने मुख्यमंत्री से 1500 रुपये का हिसाब मांग रही हैं। मुख्यमंत्री बार-बार यह कहते हैं कि योजना पर शर्तें हैं, जबकि चुनाव के समय स्पष्ट रूप से कहा गया था कि कोई शर्त नहीं होगी और हर महिला को 1500 रुपये मिलेंगे। यह कांग्रेस की दोहरी नीति और झूठे चरित्र को उजागर करता है।

    उन्होंने कहा कि अगर सही मायनों में गणना की जाए तो हिमाचल प्रदेश सरकार पर महिलाओं के प्रति लगभग 1500 करोड़ रुपये से अधिक की देनदारी बन चुकी है, जिसे कांग्रेस सरकार जानबूझकर नजरअंदाज कर रही है। यह देनदारी केवल आर्थिक नहीं, बल्कि महिलाओं के विश्वास, सम्मान और स्वाभिमान से जुड़ी हुई है।

    भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के मनरेगा को लेकर दिए गए बयान पर भी पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए केंद्र सरकार और भाजपा पर झूठे आरोप लगा रही है। मनरेगा को लेकर भ्रम फैलाना कांग्रेस की पुरानी आदत है, जबकि सच्चाई यह है कि भाजपा ने ही पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ योजनाओं को मजबूत किया है।

    डेजी ठाकुर ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा महिला मोर्चा कांग्रेस सरकार द्वारा महिलाओं के साथ किए जा रहे इस अन्याय को चुपचाप नहीं देखेगा। प्रदेश की महिलाएं अब कांग्रेस के झूठे वादों को पहचान चुकी हैं और आने वाले समय में लोकतांत्रिक तरीके से इस धोखे का करारा जवाब देंगी। कांग्रेस को यह समझ लेना चाहिए कि हिमाचल की महिलाएं अब केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि अपने अधिकारों से संतुष्ट होंगी।

    #डेजी_ठाकुर #भाजपा_महिला_मोर्चा #सुखविंदर_सिंह_सुक्खू #1500_रुपये_गारंटी #महिला_सम्मान #महिला_धोखा #हिमाचलप्रदेश #हिमाचलराजनीति #कांग्रेस #भाजपा #बीजेपी #महिला_मुद्दे
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    कांग्रेस राज में हिमाचल की कानून व्यवस्था चरमराई, अपराधियों के हौसले बुलंद : विपिन सिंह परमार

    March 15, 2026

    नौतोड़ का समाधान करने में विफल मंत्री जगत नेगी: सूरत नेगी

    March 12, 2026

    AI समिट विवाद में सियासत तेज: रणधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री और CMO की भूमिका पर उठाए सवाल

    February 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Recent Posts
    • नागपुर में राज्यपाल ने भारतीय युवा संसद के राष्ट्रीय सत्र को किया संबोधित
    • आर्थिक चुनौतियों के बीच संतुलित और जनहितकारी बजट, हर वर्ग को साधने की पहल : बलदेव ठाकुर
    • हिमाचल बजट में मानदेयधारकों को बड़ी राहत, आंगनबाड़ी से लेकर आशा वर्कर और चौकीदारों तक बढ़ा मासिक मानदेय
    • हिमाचल में मौसम का कहर, बारिश-बर्फबारी से जनजीवन हुआ प्रभावित
    • गगरेट में ₹5 करोड़ से अत्याधुनिक मत्स्य पालन प्रशिक्षण केंद्र को मिली मंजूरी
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 aapkikhabar. All rights reserved.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.