Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कुमारसैन में श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ समापन
    • नागपुर में हिमाचल के किसान सोम कृष्ण गौतम को ‘बेस्ट सीड सेवियर अवार्ड’
    • कांग्रेस राज में हिमाचल की कानून व्यवस्था चरमराई, अपराधियों के हौसले बुलंद : विपिन सिंह परमार
    • ऊना: जोगीपंगा में राज्य अनुसूचित जाति आयोग का जागरूकता शिविर आयोजित
    • नौतोड़ का समाधान करने में विफल मंत्री जगत नेगी: सूरत नेगी
    • एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की
    • एसजेवीएन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया, गिव टू गेन रही थीम
    • घरोग घणाहट्टी में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रवास, 8 सत्रों में संगठन और सरकार की नीतियों पर चर्चा
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    धर्म

    कुमारसैन में श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ समापन

    कलयुग में भगवान के नाम का स्मरण सर्वोत्तम साधन : आचार्य संजीव कृष्ण शांडिल्य
    aapkikhabarBy aapkikhabarMarch 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    कुमारसैन में श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ समापन

    कलयुग में भगवान के नाम का स्मरण सर्वोत्तम साधन : आचार्य संजीव कृष्ण शांडिल्य

    आपकी खबर, कुमारसैन।

    18 मार्च। कुमारसैन क्षेत्र में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का बुधबार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भव्य समापन हुआ। कथा कार्यक्रम नीलम शर्मा की ओर से कुमारसैन के बड़ोगी गांव में आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर कथा श्रवण किया और आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। व्यास पीठ से आचार्य संजीव कृष्ण शांडिल्य ने अपने ओजस्वी एवं प्रेरणादायक वचनों में कथा का सार प्रस्तुत करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत हमें धर्म, भक्ति, प्रेम और सदाचार का मार्ग दिखाती है।

    उन्होंने बताया कि कलयुग में भगवान के नाम का स्मरण, सत्संग औरकथा-श्रवण ही जीवन को सही दिशा देने वाले सर्वोत्तम साधन हैं। आचार्य जी ने सभी श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि कथा से प्राप्त शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करें और समाज में प्रेम, सद्भाव एवं नैतिक मूल्यों को बढ़ावा दें। समापन अवसर पर भजन-कीर्तन, हवन-यज्ञ एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। श्रद्धालु भावविभोर होकर भगवान का स्मरण करते हुए अपने-अपने घरों को लौटे।

    कार्यक्रम के अंत में प्रदीप कुमार ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं कथा वाचक का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों की निरंतरता बनाए रखने का संकल्प लिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    गुरु तेग बहादुर का देश ऋणी, उनके आदर्शों में हर भारतीय की आस्था : जयराम ठाकुर

    November 2, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Recent Posts
    • कुमारसैन में श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ समापन
    • नागपुर में हिमाचल के किसान सोम कृष्ण गौतम को ‘बेस्ट सीड सेवियर अवार्ड’
    • कांग्रेस राज में हिमाचल की कानून व्यवस्था चरमराई, अपराधियों के हौसले बुलंद : विपिन सिंह परमार
    • ऊना: जोगीपंगा में राज्य अनुसूचित जाति आयोग का जागरूकता शिविर आयोजित
    • नौतोड़ का समाधान करने में विफल मंत्री जगत नेगी: सूरत नेगी
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.